DK News India

Kapil Mishra News: कपिल मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने इस पद पर किया नियुक्त

20230805 17504020230805 175040


Kapil Mishra appointed BJP Vice President: भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शनिवार को कपिल मिश्रा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया। इस बात की आधिकारिक जानकारी दिल्ली बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दी। इस बाबत दिल्ली बीजेपी कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश पर कपिल मिश्रा को दिल्ली काय का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश महामंत्री हर्षा मल्होत्रा ने पत्र जारी करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए कपिल मिश्रा को शुभकामनाएं दी।


AAP सरकार में मंत्री रह चुके हैं कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं से वैचारिक और नीतिगत मतभेदों की वजह से उन्होंने न केवल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया बल्कि आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रमुख रिचा पांडे के साथ साल 2019 में बीजेपी में शामिल हो गए। तब से लेकर अभी तक उन्हें बीजेपी ने कोई जिम्मेदारी नहीं दी थी।हाल ही में दिल्ली बीजेपी ने संगठन में बहुप्रतीक्षित फेरबदल की घोषणा की थी। उस समय भी कपिल मिश्रा का नाम प्रदेश पदाधिकारियों ना होना सबके लिए चौंकाने वाला रहा था। अब उन्हें पार्टी उपाध्यक्ष बनाकर लंबे अरसे बाद बीजेपी में जिम्मेदारी सौंपी है।
दिल्ली दंगे के दौरान चर्चा में रहे थे
आप से नाता तोड़ कर साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुए कपिल मिश्रा को पार्टी ने उस समय कोई नई जिम्मेदारी तो नहीं दी। लेकिन मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उन्हें टिकट देकर 2020 विधानसभा का चुनाव लड़वाया था। यह बात अलग है कि, कपिल मिश्रा विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी से चुनाव हार गए थे।उसके बाद कपिल मिश्रा एनआरसी और CAA के विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए दंगे के दौरान सुर्खियों में रहे।

Exit mobile version