DK News India

Kanpur : कानपुर में गाय के साथ हुआ शर्मनाक हादसा, गाय के मुंह में फटा बम, उड़ गए जबड़े

images 2022 10 28T150341.359images 2022 10 28T150341.359

Kanpur : कानपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे सुन कर किसी का भी कलेजा भट जाए।  दरअसल यहां काका देव  के नवीन नगर इलाके में एक गाय के मुंह में बम फट गया जिससे उसका पूरा जबड़ा उड़ गया। गया बुरी तरह से जख्मी हो गई है।  गुरुवार देर शाम को जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस औऱ नगर निगम में अधिकारी हरकत में आए। मौके पर पहुंच कर गाय को एनिमल अस्पताल में भर्ती कराया

बता दें कि कूड़े के ढेर के पास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक गाय खड़ी दिखाई दे रही है। अब ये बता लगाने की कोशिश में पुलिस जुटी है कि कहीं उसी कूड़े के    ढेर से पटाखा तो गाय ने नहीं खाया। वहीं पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि एक गाय कूड़े घर के पास घायल अवस्था में पाई गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो नगर निगम के सहायता से गाय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

शुरुआती जांच से पता चला है कि बम फटने से गाय घायल हुई हे। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर ने ये भी साफ कर दिया है कि किसी की शरारत सामने आई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगा।

गाय के जबड़े का ऑपरेशन

एसपीसीए के इंचार्ज डॉक्टर राजेंद्र का कहना है कि गाय को बहुत ही ज्यादा जख्मी हालत में अस्पताल लया गया था। उसे फौरन एंटी बायोटिक के साथ ही एनेल्जेसिक दिया गया है इसके अलावा उसे इंजेक्शन भी दिया गया है। अस्थाई तौर पर प्लास्टर भी चढ़ा दिया गाय है। अएब गाय के जबड़े का ऑपरेशन किया जाएगा, क्यों कि जबड़े का अधिकांश हिस्सा उड़ चुका है।

भोजन तलाशते वक्त गाय के मुंह बम जाने की संभावना

डॉक्टर की माने तो ऐसा लगता है जैसे कि कूड़े की ढेर में भोजन तलाशते वक्त गाय के मुंह में बम चला गया होगा। ये भी आशंका है कि ये एक सुतली बम रहा होगा जो किसी ने भोजन के पैकेट के साथ अलग से फैंका होगा।

Exit mobile version