DK News India

Kanhaiya Kumar LS Election: कन्हैया कुमार को लेकर आई बड़ी ख़बर, इस बार बेगूसराय से नहीं इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

fgggfggg

Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में अब एक साल से भी कम का समय बचा हुआ है। इसी को देखते हुए देश की तमाम राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट चुकी है। एक तरफ बीजेपी के गठबंधन एनडीए मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया भी अपनी कमर कस चुकी है।इसी बीच जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष  वर्तमान में कांग्रेस के छात्र विंग एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के बारे में एक चर्चा खूब चल रही है। चर्चा है कि इस बार वो बिहार से नहीं बल्कि कहीं और से चुनाव लड़ सकते हैं।


बता दें कि कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव अपने गृह जिले बेगूसराय सीट से लड़ा था लेकिन उन्हें 4 लाख से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा था।


बिहार नहीं दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव!


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को लेकर चर्चा है कि वह 2024 में होने वाले आम चुनाव में देश की राजधानी दिल्ली की किसी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इससे पहले 2019 चुनाव में कन्हैया कुमार कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर बिहार के बेगूसराय सीट से चुनाव लड़े थे।हालांकि इस चुनाव में कुमार को जीत नहीं मिल सकी थी। बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 4,22,217 वोटों से कन्हैया कुमार को हराया था। लेकिन आगामी आम चुनाव में कांग्रेस कन्हैया कुमार को बिहार से चुनाव में उतारना नहीं चाहती है।


दिल्ली के इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव


इंडिया टुडे की रिपोर्ट की माने तो कन्हैया कुमार 2024 चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। दिल्ली से चुनाव लड़ने को लेकर कहा जा रहा है कि, यह उनकी राजनीतिक कर्मभूमि है, जिसे उन्हें फायदा मिल सकता है। इसलिए उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से चुनाव में उतर जा सकता है। जहां वर्तमान में भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी बीजेपी से सांसद है।

Exit mobile version