DK News India

Kandukur Stampede: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की रैली में मची भगदड़, 7 लोगों की हुई मौत

20221229 00013920221229 000139


Kandukur Stampede: नेल्लोर जिले के कुंदुकुर में बुधवार (28 दिसंबर) को टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपनी पार्टी के अभियान के तहत जिले का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान हजारों समर्थक कुंदूर में उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे।


इसके बाद चंद्रबाबू नायडू घटना के बीच में ही रोड शो छोड़कर अस्पताल चले गए जहां घायलों को भर्ती कराया गया था।टीडीपी नेता एंड चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिवारों को 10- ₹10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने और उनके बच्चों को एनटीआर ट्रस्ट शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने की घोषणा की है।


पुलिस ने बताया 7 लोगों की गई है जान
पुलिस ने कहा कि नेल्लोर जिले के कुंदूकुर में आज टीडीपी नेता एंड चंद्रबाबू नायडू की ओर से आयोजित एक जनसभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। जिसमें  टीडीपी के 7 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए जिसे पास केअस्पताल में भर्ती कराया गया है।


भाजपा ने जताया दुख
बीजेपी नेता के विष्णु वर्धन रेड्डी ने इस हादसे पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि, ‘कुंदुकुर आंध्र प्रदेश में टीडीपी की रैली में भगदड़ में 7 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। मैं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह जल्द से जल्द आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान करें। घायल और प्रीत परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति’।

Exit mobile version