DK News India

JP Nadda Car: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की गाड़ी बरामद,दिल्ली से चोरी हुई फॉर्च्यूनर वाराणसी से बरामद

JP Nadda Car: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की गाड़ी बरामद,दिल्ली से चोरी हुई फॉर्च्यूनर वाराणसी से बरामदJP Nadda Car: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की गाड़ी बरामद,दिल्ली से चोरी हुई फॉर्च्यूनर वाराणसी से बरामद

JP Nadda Car Recovered: पिछले महीने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की जो फॉर्च्यूनर चोरी हो गई थी, वह बनारस से बरामद कर ली गई है. यह फॉर्च्यूनर 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई थी. ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की थी और इसके बाद पुलिस ने कार की खोज के लिए बड़ा अभियान चलाया था.


नागालैंड भेजने की थी तैयारी
पुलिस के मुताबिक, बड़कल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी को इस एसयूवी की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी क्रेटा कार में सवार होकर कार चोरी करने आए थे. बडकल ले जाकर इन्होंने फॉर्च्यूनर की नंबर प्लेट बदली फिर ये अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर, लखनऊ होते हुए बनारस पहुंचे. आरोपी कार को नागालैंड भेजने की फिराक में थे और इसे डिमांड के बाद चुराया गया था.


एफआईआर दर्ज होते ही एक्शन में आई पुलिस
बता दें कि पिछ्ले महिने ख़बर आई थी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की गाड़ी चोरी हो गई. जिसके बाद ड्राइवर ने एफआईआर दर्ज कराया. एफआईआर दर्ज कराने के बाद ही पुलिस गाड़ी को खोजने में जुट गई. पुलिस की कई टीम इस हाई प्रोफाइल केस को हल करने में लगी रही.वही अब इसे बरामद कर लिया गया है.

Exit mobile version