DK News India

Joe Biden in India: एक बार फिर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान के राष्ट्रपति आएंगे भारत, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

IMG 20230920 224232IMG 20230920 224232

Joe Biden Republic Day Invitation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi)ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन(Joe Biden) को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया है। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार(20 सितंबर)को यह जानकारी दी। बता दें कि भारत सरकार हर गणतंत्र दिवस समारोह में विदेशी मेहमानों को आमंत्रित करता है। वहीं अब एक साल में दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत आने की ख़बर को भारत-अमेरिका के बीच मजबूत संबंध के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।


G20 के दौरान दी थी आमंत्रण
उन्होंने बताया कि, दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षी बैठक के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया था। यह पूछे जाने पर की क्या लगभग उसी समय भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की योजना बनाई जा रही है, गार्सेटी ने संकेत दिया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।


क्वाड की बैठक भारत में हो सकती है
क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। अगले साल वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की बाड़ी भारत की है। चर्चा है कि भारत गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए क्वाड देश के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है।


इस बार मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि थे
इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि थे। हर साल भारत विश्व नेताओं को अपनी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस पर कोई मुख्य अतिथि नहीं था।

Exit mobile version