DK News India

Jia Khan Sucide Case: जिया ख़ान सुसाइड केस में 10 साल बाद एक्टर सूरज पंचोली बरी, सबूत के अभाव में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

IMG 20230428 131206IMG 20230428 131206


Jia Khan Sucide Case Verdict: बॉलिवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले के आरोपी सूरज पंचोली को बरी कर दिया है।सूरज पंचोली पर जिया ख़ान को हत्या के लिए उकसाने का आरोप था। आज से तकरीबन 10 साल पहले गजनी फेम एक्ट्रेस मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी। जिसके बाद इस मामले में एक्टर सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि कोर्ट द्वारा जब इस मामले में फैसला सुनाया जा रहा था उस दौरान एक्ट्रेस की मां भी कोर्ट में मौजूद थीं।


वहीं आज कोर्ट में फैसला सुनाए जाने से पहले जिया खान की मां ने कोर्ट में एक अर्जी दी थी। हालांकि कोर्ट ने राबिया खान की अर्जी पर विचार नहीं किया और फैसला सुनाते हुए सूरज पंचोली को जिया खान आत्महत्या केस में उकसाने के आरोप से बरी कर दिया।


इस मामले की जांच CBI ने की थी
इस मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी। फिर जिया ख़ान की मां मुंबई पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हुई।उन्होंने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की जिसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को दे दिया गया। अब 10 साल के जांच के बाद फैसला आया है। ये केस पूरे देश भर में काफी चर्चा बटोरी थी।


अमिताभ बच्चन के साथ किया था बॉलीवुड में डेब्यू
जिया ने साल 2007 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ‘निशब्द’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। जिया जिस वक्त बॉलीवुड में डेब्यू किया था उस वक्त उनकी उम्र महज 21 वर्ष थी। रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जिया ख़ान के बीच रोमांटिक रिश्ता दिखाया था। इस फिल्म के बाद उनकी एक्टिंग की काफ़ी तारीफ़ हुई थी।


फिल्म ‘गजनी’ में भी निभाया था अहम रोल
वहीं जिया ख़ान बॉलीवुड की सबसे चर्चित मूवी में से एक आमिर खान स्टारर फिल्म ‘गजनी’ में भी नज़र आई थी। साल 2008 में आई ये ब्लॉकबस्टर मूवी में जिया एक मेडिकल स्टूडेंट्स के रोल में नज़र आई थी। इसके बाद जिया ने अपनी आखिरी फिल्म अक्षय कुमार की मूवी ‘हाउसफुल’ में काम किया था। उनकी ये फिल्म भी सुपर हिट रही थी।

Exit mobile version