DK News India

Janhvi in Koffee With Karan: एक्ट्रेस जानह्वी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड के नाम का किया खुलासा, जानिए किसे डेट कर रही है जानह्वी

Janhvi in Koffee With Karan: एक्ट्रेस जानह्वी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड के नाम का किया खुलासा, जानिए किसे डेट कर रही है जानह्वीJanhvi in Koffee With Karan: एक्ट्रेस जानह्वी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड के नाम का किया खुलासा, जानिए किसे डेट कर रही है जानह्वी

Koffe With Karan 8,  Janhvi Kapoor: बॉलिवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर का चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस शो में आने वाले गेस्ट अक्सर कुछ ऐसी बातें बोलते हैं जो मीडिया की सुर्खियां बन जाती है। वहीं हाल ही में कॉफी विद करण का एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जानह्वी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ शो में आई हुई। है। शो में जानवी कपूर ने अपने पर्सनल रिलेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानह्वी ने शो के दौरान खुलासा किया कि, वे एक शख्स के साथ को डेट कर रही है।  वहीं उन्होंने अपने पार्टनर के नाम का भी उन्होंने खुलासा किया।


इसको डेट कर रही है जानह्वी
प्रोमो की शुरुआती में जानह्वी कपूर कहती है कि, कल रात पार्टी में मैं लोगों से रैपिड फायर राउंड के सवाल पूछने के लिए घूम रही थी। वही नव्या नवेली नंदा ने कहा, ‘मत जाओ’ बाद में क्लिप में, करण जौहर ने जानह्वी से अपने स्पीड डायल पर तीन लोगों के नाम बताने को कहा और अपने जवाब से एक्ट्रेस ने कंफर्म कर दिया कि वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है।


‘….जानवी कपूर के कितने बॉयफ्रेंड है’
जानह्वी कपूर ने आखिरकार कंफर्म कर दिया है कि, वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है। साथ ही जानह्वी कपूर ने शिखर पहाड़िया को लेकर ‘कॉफी विद की कारण 8’ में कुछ और राज खोले हैं। वहीं खुशी कपूर ने करण जौहर को बताया कि, जानवी कपूर के कितने बॉयफ्रेंड है। बता दें कि, एक्ट्रेस जानह्वी कपूर का कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। हालांकि, जानह्वी कपूर इससे डिनाई करती रही।लेकिन कॉफी विद करण में खुलासे के बाद अब यह कंफर्म हो चुका है कि वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है।

Exit mobile version