DK News India

ISIS चीफ अबू हसन मारा गया, अबू अल हुसैन बना ISIS का नया खलीफा

IMG 20221201 144747IMG 20221201 144747



Abu Hasan Killed: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का प्रमुख अबू हसन अल हाशमी अल कुरेशी लड़ाई में मारा गया है। इस्लामिक स्टेट के प्रवक्ता ने उसके मारे जाने की पुष्टि की। इसके साथ ही आंतकी संगठन के नए आतंकी अबू अल हुसैन अल कुरेशी को नया खलीफा घोषित किया है। आतंकी संगठन के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि अल्लाह के दुश्मनों के साथ लड़ाई करते हुए मारा गया। हालांकि उसने उसकी मौत का समय और परिस्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक आईएस(IS) के प्रवक्ता ने एक ऑडियो संदेश भेजकर आतंकी संगठन में हुए इस बदलाव के बारे में जानकारी साझा की।


जानिए ISIS के बारे में


आतंकी संगठन आईएसआईएस का उदय 2014 में इराक सीरिया युद्ध के समय हुआ था। आईएस ने इस दौरान दोनों देशों के भूभाग का एक बड़ा हिस्सा आतंकी कार्रवाई द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था और उसके स्वतंत्र रूप से इस्लामी स्टेट का हिस्सा घोषित कर दिया था।

2017 से हो गया कमजोर
2017 में इस्लामिक स्टेट ने इराकी और पश्चिमी सेनाओं के हमले के बाद इराक में अपने कब्जे में लिए गए क्षेत्रों से अपना नियंत्रण खो दिया था। पश्चिमी देशों ने उसको वैश्विक आतंकी संगठन घोषित करने के बाद सीरिया में भी उसे नियंत्रण वाले इलाकों में लगातार  हमले जारी रखे। 2019 में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सीरिया के आईएस के नियंत्रण वाले इलाके से  वापस ले लिए।


लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईएस के स्लीपर सेल अभी भी काम कर रहे हैं। और मिडिल ईस्ट के कई इलाकों में उनके आतंकी हमलों की खबरें मिलती रहती है। इस साल की शुरुआत में अबू हसन से पहले आतंकी संगठन का प्रमुख अब इब्राहिम अल कुरेशी अमेरिका के हवाई हमले में उत्तरी सीरिया में मारा गया था।
Exit mobile version