DK News India

IndiGo Flight: अब स्वीडिश नागरिक ने उड़ती फ्लाइट में एयरहोस्टेस से की छेड़छाड़, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ़्तार

IMG 20230313 121224IMG 20230313 121224


Drunk flyer molest Airhostess in IndiGo Flight: उड़ते हुए फ्लाइट में एक के बाद एक अजीबोगरीब कारनामे सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले एक यात्री द्वारा नशे के हालात में अपने सह यात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आया था। अब एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंकॉक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक नशे की हालत में 24 वर्षीय केबिन क्रु के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसने एक सहयात्री के साथ मारपीट भी की और फ्लाइट में जमकर हंगामा किया। व्यक्ति की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टवर्ग के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना 6E-1052 इंडिगो फ्लाइट में हुई।


एयर होस्टेस्ट ने लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप
दरअसल, वेस्टबर्ग ने खाना सर्व करते वक्त एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे बताया कि बोर्ड पर कुछ वेजिटेरियन भोजन नहीं है तो आरोपी किचन डिस लेने के लिए तैयार हो गया। एयर होस्टेस पेमेंट के लिए पीओएस मशीन लेकर उसके पास पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने एयर होस्टेस का हाथ गलत तरीके से पकड़ लिया। एयर होस्टेस ने मुंबई पुलिस को बताया कि उसने जब इसका विरोध किया तो वेस्ट बर्ग शीट से उठ खड़ा हुआ और सभी यात्रियों के सामने इंडिगो के कर्मचारियों से छेड़छाड़ की।


आरोपी को पुलिस ने दे दी ज़मानत
एयरहोस्टेस ने बताया कि उसने अन्य स्टॉफ के साथ भी बदसलूकी की। आरोपी को 30 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई। यह पिछले 3 महीनों में भारत में आठवीं अनियंत्रित यात्री की गिरफ्तारी थी और 2017 और 2023 के बीच की दर्ज की गई छेड़छाड़ की पांचवीं घटना थी।


लगातार सामने आ रही है इस तरह की घटना
इससे पहले भी कई बार उड़ती हुई फ्लाइट में अजीबोगरीब घटना सामने आती रही है। बीते 26 मार्च को भी एक नशे में धुत व्यक्ति ने इंडिगो गुवाहाटी दिल्ली फ्लाइट में उल्टी कर दी थी। वहीं 22 मार्च को दुबई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में 2 यात्रियों को शराब पीने से मना किया गया तो वह दोनों फ्लाइट में जमकर हंगामा किया। वही 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही है इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला यात्री पर नशे में धुत एक शख्स ने पेशाब कर दिया था।

Exit mobile version