DK News India

Asian Games 2023 में भारत का अभियान खत्म, इस बार भारत ने रिकॉर्डों की लगाई झड़ी

20230923 22402020230923 224020

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत का अभियान आज (7अक्टूबर 2023) को खत्म हो गया। भारत ने एशियाई गेम्स 2023 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया है। भारतीय टीम ने पहली बार 100 मेडल के क्लब में भीअपना नाम दर्ज करवा लिया है। भारत ने 28 गोल्ड के अलावा 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं अगर अंक तालिका की बात करें तो भारत चौथे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर चीन, दूसरे स्थान पर जापान, जबकि तीसरा स्थान दक्षिण कोरिया का रहा।


भारत एक दिन में 12 मेडल जीता
एशियन गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पांच मेडल जीतकर शानदार आगाज किया। इसके बाद दूसरे दिन भारत की झोली में 6 मेडल आए। जबकि तीसरे और चौथे और पांचवें दिन क्रमशः तीन, आठ और तीन पदकों पर कब्जा जमाया। भारतीय खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला यहीं नहीं रुक। भारत ने छठे सातवें, आठवें और नौवे दिन क्रमशः 8,5 15 और 7 मेडल जीते। भारतीय खिलाड़ियों ने दसवें, ग्यारहवें  12वें, 13वें और 14वें दिन क्रमशः 9, 12, 5,9 और 12 मेडल अपने नाम क्या किया।


भारत ने पीछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा
इससे पहले एशियन गेम्स 2018 में भारत ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। भारत ने जकार्ता में आयोजित इस एशियन गेम्स में 70 पदक जीते थे। लेकिन अब भारतीय खिलाड़ियों ने अपने पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, एशियाई गेम्स 2019 में चीन ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया।चीन ने 194 गोल्ड समेत 368 मेडल जीते। इसके बाद जापान 48 गोल्ड समेत 177 मेडल जीते। साउथ कोरिया 39 गोल्ड मेडल के साथ तीसरे नंबर पर रहा वहीं भारत को अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल हुआ।

Exit mobile version