DK News India

India Canada Tenssion: कनाडा और भारत के बीच जारी टेंशन से कारोबार पर क्या होगा असर, जानिए दोनों देशों के बीच किन चीजों का होता है व्यापार

IMG 20230922 203135IMG 20230922 203135

India vs Canada Clash: भारत और कनाडा के बीच जारी विवाद के बीच दोनों देशों में तनाव चरम पर नजर आ रहे हैं। दोनों देशों के राजनयिक स्थिति अब तक के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। दोनों देशों ने अपने देश में मौजूद एक-एक सीनियर डिप्लॉमेट को सस्पेंड करते हुए देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो कनाडा के पार्लियामेंट में खड़े होकर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट की संलिप्तता की संभावना जताई थी। जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था और इसे बेतुका बयान तक बता दिया था। आज हम इस रिपोर्ट में बात करेंगे दोनों देशों के बीच जारी विवाद से भारत और कनाडा पर क्या असर पड़ेगा?


भारत के इतने छात्र कनाडा में पढ़ते हैं
भारत और कनाडा के बीच व्यापार, शिक्षा, प्रवास, टूरिज्म का आदान-प्रदान होता है। भारत और कनाडा के बीच न्यूक्लियर सहयोग, दोहरे टैक्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, एग्रीकल्चर, एनर्जी, शिक्षा को लेकर कुछ समझौते और द्विपक्षी करार भी है। भारतीय कई छात्र कनाडा में रहकर पढ़ाई करते हैं। विदेश मंत्रालय को आंकड़ों के अनुसार साल 2022 तक भारत के 13 लाख 24 हज़ार से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे थे। जिसमें सिर्फ कनाडा में 1 लाख 83 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।


भारत में कनाडा का 70 अरब डॉलर का निवेश है
कनाडा सरकार के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में कनाडा और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 8,161.02 मिलियन डॉलर था। जिसमें 70 अरब डॉलर कनाडा का निवेश है। भारत कनाडा का दसवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और कनाडा भारत का 35वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश है। भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लगभग 10 साल से बातचीत के बीच फंसी हुई है।वहीं भारत सरकार की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक साल 2021 में भारत में कुल 80,437 कनाडाई पर्यटक आए थे, जो भारत आने वाले कुल पर्यटकों का 5.3% है।


ये प्रोडक्ट होते हैं दोनों देशों में आयात-निर्यात
2022-23 में भारत ने कनाडा को करीब चार अरब डॉलर का निर्यात किया था। वहीं कनाडा ने भी भारत को 4.05 अरब डॉलर का निर्यात किया था। निर्यात किए जाने वाले सामानों में भारत की ओर से लोहा, स्टील, फार्मा प्रोडक्ट, कपड़े, इंजीनियरिंग के समान, कीमती पत्थर भेजा जाता है। वहीं कनाडा भारत को वुड पल्प, एस्बेस्टस, पोटाश, आयरन स्क्रैप, दालें, न्यूज़ प्रिंट, खनिज, इंडस्ट्रियल केमिकल जैसी चीजें भेजता है।

Exit mobile version