DK News India

Gujarat Election: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बड़े पाटीदार नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

f23b9e8745f63d426b430099b23cbe3c1664899267448432 originalf23b9e8745f63d426b430099b23cbe3c1664899267448432 original

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सारी पार्टी तैयारियां में जुटी है तो इस बीच कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। जी हां एमएलए हर्षद रिबदिया ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। विसावदार निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हर्षद रिबदिया ने मंगलवार यानी कि 4 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है हर्षद अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस एक दिशाहीन पार्टी है: हर्षद

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद हर्षद ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि कांग्रेस एक दिशाहीन पार्टी है। गुजरात में चुनाव है और दक्षिण भारत में पदयात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा की जरूरत गुजरात में है। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और कर्नाटक से गुजर रही है।

बड़े पाटीदार नेता थे हर्षद रिबदिया

माना जा रहा है कि कांग्रेस को गुजरात में यह बड़ा झटका लगा है, क्योंकि हर्षद जिस विसावदर सीट से विधायक हैं। वह सौराष्ट्र में आती है और यहां से लेउवा पटेल समुदाय के विधायक चुने जाते हैं। हर्षद का नाम बड़े पाटीदार नेता में शुमार था। उनसे पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

आपको बता दें कि यह कोई पहला वाक्य नहीं है इससे पहले कांग्रेस के अहमदाबाद शहर इकाई के पूर्व अध्यक्ष चेतन रावल ने भी शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दिया था चेतन रावल सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Exit mobile version