DK News India

Gufi Paintal: जब शकुनी मामा को मिली थी दुसरी टांग तोड़ने की धमकी, उनके निधन के बाद वीडियो हुआ वायरल

20230606 13051920230606 130519



Mahabharata Shakuni Mama Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनी मामा(Shakuni Mama) का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल(Gufi Paintal) का लंबी बीमारी के बाद 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 5 जून 2023 को आखिरी बार सांस ली। बता दें कि, गूफी लंबे समय से किडनी और हार्ट की बीमारी से परेशान थे। महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने की वजह से उन्हें पूरे देश में लोकप्रियता मिली। लेकिन उन्हें इसी किरदार को निभाने के वजह से एक बार जान से मारने तक की धमकियां मिली थी।


सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
गूफी पेंटल की मौत के बाद पूरे देश भर में मौजूद उनके चाहने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने अपने जीवन काल में कई कई यादगार किरदार निभाए हैं। जिनके लिए उन्हें काफी नाम और शोहरत मिली। आज भी सालों पहले निभाए शकुनी मामा के रोल के लिए पूरी दुनिया के लोग उन्हें जानते हैं। अब उनकी मौत के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें शकुनी मामा का किरदार निभाने की वजह से धमकी मिली थी।


कपिल शर्मा शो पर बताया था किस्सा
यह वीडियो तब का है जब महाभारत की टीम द कपिल शर्मा शो(The Kapil Sharma show) में पहुंची थी। उसी दौरान गूफी पेंटल ने खुलासा किया था कि, कैसे एक फैन ने उन्हें युद्ध रोकने की धमकी दी थी? दरअसल, महाभारत का एक फैन युद्ध और द्रौपदी का चीर हरण देखकर इतना आग बबूला हो गया कि उसे यह भी ख्याल नहीं रहा कि गूफी केवल शकुनी मामा का किरदार निभा रहे थे, वो असली शकुनी नहीं थे।


लेटर में ये था लिखा
फैन ने गूफी को एक लेटर में लिखा था कि… अबे शकुनी मामा, तू अपने आप को क्या समझता है। तू बड़ा दुष्ट है। तुमने अपने भतीजे को उल्टा सीधा पाठ पढ़ाया, पांडवों के साथ हमेशा अन्याय किया, तुमने कृष्ण भगवान की कभी नहीं मानी, यहां तक तुमने द्रौपदी का चीर हरण करवा दिया, युद्ध करवाया। अबे शकुनि मामा अगले हफ्ते अगर युद्ध बंद नहीं हुआ तो हम तेरी दूसरी टांग तोड़ देंगे।

Exit mobile version