DK News India

G20 Summit: जी-20 में भारत के कूटनीति के कायल हुआ रूस, कहा- ‘हमें इसकी उम्मीद नहीं थी कि जी-20 शिखर सम्मेलन में….’

20230911 16302420230911 163024


Russia on G20 Summit: भारत में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता को लेकर पूरी दुनिया में जमकर तारीफ हो रही है। अमेरिका,यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका सहित दुनिया के तमाम देश भारत को G20 की सफल मेजबानी को लेकर धन्यवाद कह रहा है। इसी कड़ी में रूस ने भी भारत और मोदी सरकार की तारीफ की है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, ‘जी-20 के एजेंडे का यूक्रेनीकरण करने में पश्चिमी शक्तियां विफल रही है। वैश्विक दक्षिण के समूह के सदस्य देशों के प्रयास से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए मास्को की निंदा की जाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


रूसी विदेश मंत्री ने भारत की अध्यक्षता में G20 शिखर सम्मेलन को कई मामले में एक सफल आयोजन बताया। क्योंकि इसके नतीजे ने दुनिया को कई चुनौतियों पर आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।

‘हमें इसकी उम्मीद नहीं थी कि जी-20…..’

उन्होंने जी-20 नई दिल्ली के नेताओं की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा, हमें इसकी उम्मीद नहीं थी कि जी-20 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन का मुद्दा नहीं उठेगा। हालांकि हम अपने बचाव करने के लिए तैयार थे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि, भारतीय G20 समिट में यूक्रेन सहित कई मुद्दों पर पश्चिम को अपना विजन आगे बढ़ने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि, ग्लोबल साउथ के जी-20 सदस्यों ने शिखर सम्मेलन के झंडे को यूक्रेनिकरण करने के लिए पश्चिमी प्रयास को रोका।

पश्चिम कोशिशें विफल रही…

G20 समूह में भारत की अध्यक्षता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, शिखर सम्मेलन एक महत्वपूर्ण आयोजन था। क्योंकि इसके ऐसे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश दिए। अपनी टिप्पणी में रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि, ग्लोबल साउथ की एकजुट स्थिति ने पश्चिम को G20 शिखर सम्मेलन के एजेंडो को यूक्रेन पर केंद्रित करने से रोक दिया। उन्होंने कहा, अपने वैध हितों की रक्षा पर ग्लोबल साउथ की समेकित स्थिति के लिए धन्यवाद, विकासशील दुनिया जिन गंभीर मुद्दों का सामना कर रही है। उन पर चर्चा करने के नुकसान के लिए यूक्रेन पर एजेंडा केंद्रित करने की पश्चिम कोशिशें विफल रही।

Exit mobile version