DK News India

Flight Emergency Landing: दिल्ली से दुबई जा रही फ्लाइट को पकिस्तान में कराना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग, फिर सामने आई दुखद ख़बर

IMG 20230313 121224IMG 20230313 121224


IndiGo Flight Emergency Landing in Pakistan: नई दिल्ली से दुबई जा रही दिल्ली-दोहा इंडिगो फ्लाइट(Delhi-Doha IndiGo Flight) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उड़ती हुई फ्लाइट में एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद इंडिगो एयरलाइन के एक विमान की पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की गई। इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि यात्री को हवाई अड्डे पर मेडिकल टीम द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया।


पाकिस्तान के कराची में कराया गया इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E-1736 में एक यात्री उड़ान के बीच खुद को और स्वस्थ महसूस कर रहा था। इसके बाद फ्लाइट के पायलट ने कराची एयर ट्रेफिक कंट्रोल से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी स्थिति के बारे में जानकारी दी, कराची में सिविल एविएशन अथॉरिटी के प्रवक्ता ने पुष्टि की एक भारतीय लाइन की एक फ्लाइट दिल्ली से दुबई जा रही थी तभी उड़ान के बीच एक यात्री की तबीयत खराब हो गई।


इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। जिसे कराची एयरपोर्ट पर एयर ट्रेफिक कंट्रोलर ने मंजूर कर लिया। जिसके बाद प्लेन को कराची एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया और आनन-फानन में यात्री को एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम के हवाले कर दिया गया। मेडिकल टीम ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया।

नाइजीरिया का रहने वाला था शख्स
जिस यात्री की प्लेन में अचानक तबीयत खराब होने से मौत हुई, उसकी पहचान हो गई है। यात्री नाइजीरिया का रहने वाला है। उसका नाम अब्दुल्ला है, जिसकी उम्र (60) वर्ष बताई जा रही है।  हालांकि फ्लाइट की लैंडिंग से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। सीएए और एनआईएच के डॉक्टरों ने यात्री का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है।

Exit mobile version