DK News India

Farmer Protest: सरकार ने मानी किसानों की बात, धरना हुआ ख़त्म, किसान MSP की मांग को लेकर दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे को कर रखा था जाम

20230613 21233620230613 212336


Farmers Protest: हरियाणा की कुरुक्षेत्र में दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे जाम कर धरने पर बैठे किसानों की मांग हरियाणा सरकार ने मांग ली है। किसानों ने मंगलवार (13 जून) को कहा कि आज हमारी मांग को सरकार ने मान लिया है। सभी साथियों और मीडिया वालों का धन्यवाद। आज साबित हुआ कि एकता में बल है। यह फाइनल जीत नहीं है। फाइनल जीत तभी होगी जब सरकार पूरे देश में एमएसपी(MSP) की मांग को मान लेगी।


संयुक्त प्रेस वार्ता में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, हमने 1 हफ्ते तक संघर्ष किया और आज आप सब के सहयोग से हमारी मांग को सरकार ने मान लिया है। वहीं किसान नेता करम  सिंह मथाना ने कहा कि, एमएसपी का प्रमुख मुद्दा अभी भी हल नहीं हुआ है। लेकिन सरकार के साथ हमारी बैठक सफल रही।


DM-SP ने किसानों से की बात
कुरुक्षेत्र के डीसी शांतनु शर्मा ने कहा कि, हरियाणा सरकार हमेशा किसानों के समर्थन में खड़ी रही है। सीएम ने सूरजमुखी की फसल के लिए एमएसपी बनाने पर सहमति जताई है। कुरुक्षेत्र के एसपी सुरेंद्र सिंह भूरिया ने कहा कि, हमने किसानों से इस विरोध को रोकने की अपील की है। हरियाणा सरकार और पुलिस किसानों के साथ खड़ी है हमें उम्मीद है कि विरोध जल्द खत्म होगा।


सोमवार से धरने पर बैठे थे किसान
किसान सूरजमुखी के बीज की एमएसपी पर खरीद की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर उन्होंने सोमवार दोपहर बाद से कुरुक्षेत्र में पीपली के पास राजमार्ग( एनएच 44) को जाम कर दिया। यह राजमार्ग दिल्ली को चंडीगढ़ और कुछ अन्य मार्ग से जोड़ता है। इससे पहले सोमवार रात से लेकर मंगलवार तक किसान और जिला प्रशासन के बीच कई दौर की वार्ता हुई थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया था।

Exit mobile version