DK News India

Elvish Yadav Row: जानिए कैसे मिली एल्विश यादव को जमानत?

Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार, रेव पार्टी में सांप का ज़हर सप्लाई के मामले में कर्रवाईElvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार, रेव पार्टी में सांप का ज़हर सप्लाई के मामले में कर्रवाई

Elvish Yadav Bail: बिग बॉस का विनर एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। यूट्यूबर एल्विश यादव सांपों के जहर की सप्लाई करने के आरोप में फंसे हैं और शुक्रवार को उसकी जमानत पर NDPS की लोअर कोर्ट में सुनवाई हुई… कोर्ट से एल्विश को 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत मिल गई…। अब इस मामले में एल्विश यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई है।शुक्रवार को उसकी जमानत पर NDPS की लोअर कोर्ट में सुनवाई हुई।कोर्ट से एल्विश को 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत मिल गई।
इस वजह से मिली जमानत
एल्विश को कोबरा कांड केस में 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।रेव पार्टियों में सांप और उनके जहर को सप्लाई करने का आरोप एल्विश पर लगा है।इतना ही नहीं एल्विश पर ड्रग्स फाइनेंस करने का भी इल्जाम लगा।नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।कोर्ट ने एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा.. लेकिन अब उसको जमानत मिल गई।एल्विश पर पहले कई संगीन धाराएं लगाई गई थी… लेकिन बाद में कुछ धाराओं को हटा दी गई।NDPS एक्ट के हटने के बाद ही जमानत मिली है। 21 मार्च को पुलिस ने NDPS एक्ट हटा दिया था।
पिछ्ले साल बरामद हुआ था सांप
बिग बॉस OTT 2 जीतने के बाद से एल्विश सुर्खियों में चल रहा था।उसकी पॉपुलैरिटी पहले से ज्यादा हो गई थी… तभी अचानक से एल्विश को लेकर चौंकाने वाली खबर सुनने को मिली… 3 नवंबर 2023 को नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।यहां से 9 सांप बरामद हुए, जिनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2- दो मुहें सांप और एक रेड स्नैक था। सभी सांपों में वेनॉम ग्लैंड्स गायब थीं, जिसमें जहर होता है। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव ने पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई किया था।जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और करीब चार महीने बाद एल्विश को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version