DK News India

Election 2023: नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का आज होगा ऐलान

IMG 20230118 122644IMG 20230118 122644


Nagaland, Tripura,Meghalaya Vidhan Sabha Election 2023: चुनाव आयोग आज नॉर्थ ईस्ट के 3 राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग आज दोपहर 2:30 इन 3 राज्यों में चुनाव की तारीखों की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस(Press Conference) करने वाला है।

मेघालय में 2018 में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद ही कांग्रेस नहीं बना पाई थी सरकार
मेघालय में साल 2018 में 60 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में 361 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। इस चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला। राज में भाजपा ने अन्य दलों के साथ मिलकर 34 विधायकों के समर्थन से सरकार बना ली। एनपीपी(NPP) के काॅनराड संगमा राज्य के मुख्यमंत्री बने। NPP को राज्य में 19 और भाजपा को 2 विधानसभा सीटें नसीब हुई थी।


त्रिपुरा में भाजपा ने वाम दलों के लंबे शासन को किया था ख़त्म
त्रिपुरा में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वामदलों के लंबे शासन को खत्म कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 में से 36 सीटें मिली थी। जबकि सीपीआईएम(CPI M) 16 सीटों पर सिमट गई थी। राज में आईपीएफटी IPFT को 8 सीटें मिली थी। इस साल होने वाले चुनाव में वाम दल और कांग्रेस के गठबंधन कर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।


नागालैंड में भी NDA की है सरकार
नागालैंड में भी एनडीए की सरकार(NDA Government) है यहां साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन वाली एनडीपीपी(NDPP) ने सरकार बनाई। राज्य में हुए चुनाव में (NPF) को 26 सीटें मिली थी। जबकि एनडीपी को 18 और भाजपा को 12 सीटें मिली। एनपीपी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव के बाद एनडीपीपी ने नेफ्यू रियो(Neiphiu Rio) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Exit mobile version