DK News India

Diwali and Chhath Puja 2023: इस बार कब है दिवाली और छठ पूजा? जानिए तिथी से लेकर पूजा के शुभ मुहूर्त तक

fffreefffree

Diwali and Chhath Puja Calendar 2023: हमारे देश में दिवाली और छठ पूजा बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। लोगों की कोशिश रहती है कि दिवाली और छठ पूजा अपने घर में  ही मनाए। यही वजह है कि दिवाली और छठ मानने के लिए बड़ी संख्या में लोग बड़े बड़े शहरों से अपने गांव जाते हैं। छठ पूजा बिहार, यूपी और झारखंड में मनाया जाता है। यही वजह है की इन राज्यों में जाने वाली ट्रेन की टिकट बहुत पहले से ही फुल हो चुकी है। अब सरकार ने कहा है कि इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।ट्रेन की टिकट बुक करने से पहले आपको दिवाली और छठ पूजा की सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त जान लेना चाहिए, ताकि आप उनके अनुसार छुट्टियों की प्लानिंग कर सकें।

जानिए कब है दिवाली?

वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दिवाली मनाई जाती है और लोग अपने घरों में माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस साल कार्तिक अमावस्या 12 नवंबर को प्रातः 04:14 AM से शुरू होगी और 13 नवंबर को प्रातः 4:26AM पर समाप्त होगी। ऐसे में इस साल दिवाली 12 नवंबर को है।

लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त?

12 नवंबर को दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:07 से शाम 6:57 तक है। इस बार दिवाली की लक्ष्मी पूजा के लिए आपको 1 घंटा 50 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा।

छठ पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

दिवाली के 6 दिन बाद छठ पूजा होती है। हालांकि, तिथियां के कारण यह पहले या बाद में भी हो सकती है। हिंदू कैलेंडर के आधार पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा होती है। इस साल कार्तिक शुक्ल षष्ठी की तिथी 18 नवंबर शनिवार को सुबह 9 बजकर 18 मिनट से 19 नवंबर रविवार सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक है। ऐसे में इस साल छठ पूजा 19 नवंबर रविवार को है। उस दिन सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।

दिवाली से लेकर भैय्या दूज तक का कैंलेंडर

  • धनतेरस- 10 नवंबर शुक्रवार
  • काली पूजा- 11 नवंबर, शनिवार
  • हनुमान जयंती- 11 नवंबर, शनिवार
  • दिवाली- 12 नवंवर, रविवार
  • गोवर्धन पूजा- 14 नवंबर, सोमवार
  • भैय्या दूज- 14 नवंबर, मंगलवार

छठ पूजा कैंलेंडर 2023

Exit mobile version