DK News India

Delhi Ordinance Bill: दिल्ली का ‘बौना दुर्योधन….’, संसद में दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान केजरीवाल पर बरसे बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी

jj

Delhi Ordinance Bill: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लोकसभा में आम आदमी पार्टी के मुखिया सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया। संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा करते हुए कहा कि,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले की मरम्मत के खर्च को छिपाने के लिए, भ्रष्टाचार छिपाने के लिए आप दिल्ली सेवा अध्यादेश का स्थान लेने वाली विधेयक का विरोध कर रही है। वही बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने महाभारत के दुर्योधन के चरित्र पर दिल्ली के सीएम की तुलना करते हुए जम कर निसाना साध।

बीजेपी सांसद ने ‘बौना दुर्योधन कथा’ सुनाई

लोकसभा में दिल्ली में सर्विसेज बिल पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने महाभारत के दुर्योधन के चरित्र पर ही पूरा भाषण दे डाला। उन्होंने कहा कि दिल्ली भारत की राजधानी है, लिहाजा देश के शर्मिदगी से बचाने के लिए उस प्रकार के बील लाना जरुरी हैं। बिधूड़ी ने कहा कि, महाभारत में दुर्योधन था। दिल्ली राज्य में भी एक ‘बौना दुर्योधन’ है। दुर्यौधन की तरह बौना दुर्योधन भी विश्वासघाती है, कायर है, अहंकारी है, भ्रष्ट है। दिल्ली से बीजेपी सांसद ने सदन में पानी पी-पीकर ‘बौना दुर्योधन कथा’ सुनाई।

‘उद्देश्य सेवा करना नहीं, बल्कि…….

अमित शाह ने दिल्ली अध्यादेश पर लोकसभा में अपने संबोधन में कहा, ‘वर्ष 2015 में, एक पार्टी दिल्ली में सत्ता में आई जिसका एकमात्र उद्देश्य सेवा करना नहीं, बल्कि लड़ना था… उसकी समस्या ट्रांसफर-पोस्टिंग करने का अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सतर्कता विभाग पर नियंत्रण प्राप्त करना है। जैसे कि अपने बंगले निर्माण करना।

गृह मंत्री ने दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ ‘आप’ का समर्थन करने के लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि,”आप कितना भी गठबंधन कर लो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी”। विपक्ष को अमित शाह ने ये भी कहा कि इस अध्यादेश के पास हो जाने के बाद वो आपका साथ छोड़ देगा।

Exit mobile version