DK News India

Delhi Odd-Even Rule: दिल्ली में फिर लौटा ऑड-ईवन फॉर्मूला, बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार का फैसला, जानिए कब तक लागू रहेगा ये नियम

Delhi Odd-Even Rule: दिल्ली में फिर लौटा ऑड-ईवन फॉर्मूला, बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार का फैसला, जानिए कब तक लागू रहेगा ये नियमDelhi Odd-Even Rule: दिल्ली में फिर लौटा ऑड-ईवन फॉर्मूला, बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार का फैसला, जानिए कब तक लागू रहेगा ये नियम

Delhi Odd-Even Rule: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से गाड़ियों के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लगाने का फैसला किया है। आज बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करने को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ी बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि, सरकार ने प्रदूषण कम करने को लेकर कई फैसले लिए हैं।जिसमें सरकार ने 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू करने का फैसला लिया है। वहीं 20 नवंबर के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। उसके बाद सरकार तय करेगी कि इसे आगे जारी रखा जाय या नहीं।

‘पूरे 365दिन प्रदूषण को कम करने के लिए काम हो रहा है’

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक लगातार तापमान का गिरना और हवा की स्पीड बहुत धीमी होना इसकी मुख्य वजह है। आज 436 AQI आ गया है। दिल्ली में पूरे 365
दिन प्रदूषण को कम करने के लिए काम हो रहा है। ऐसे में दिल्ली के लिए समर और विंटर एक्शन प्लान चलाया जा रहा है। साल 2015 में 365 दिन में केवल 109 दिन ही साफ रहता था जो इस साल बढ़कर 206 दिन हो गया है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्हें वो सारी जानकारी दी गई कि अब तक क्या-क्या काम किया गया है।’

10 नवंबर तक स्कूल रहेंगे बंद

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के अंदर आवश्यक सेवाएं वाले ट्रक, CNG और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के अलावा सभी ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं दिल्ली में सभी कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन पर पूरी तरह से बंद होंगे।इसके अलावा भी कई और प्रतिबंध लगाए गए हैं।वहीं सरकार ने 10 नवंबर तक पांचवी तक के सभी स्कूल को बंद करने के आदेश दिए हैं।इसके अलावा क्लास 6से 9 और 11वीं के स्कूल बंद किए गए हैं।केवल 10वीं और 12वीं के बच्चों के स्कूल खुले होंगे क्योंकि उनके बोर्ड एग्जाम आने वाले हैं।

Exit mobile version