DK News India

Delhi Metro Viral Video: फिर दिल्ली मेट्रो दिखा अजीबोगरीब हरकत, वीडियो देख कर माथा पीट लेंगे आप

IMG 20230516 204144IMG 20230516 204144


Delhi Metro Boy Proposal Viral Video: पिछले कुछ दिनों से‌ लगातार दिल्ली मेट्रो में अजीबोगरीब हरकत करते हुए लोगों को देखा जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए दिल्ली मेट्रो में कुछ भी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक लड़की अपने अतरंगी कपड़े पहनने को लेकर चर्चा में आई थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, साथ ही इसकी चर्चा नेशनल मीडिया तक पर हुई थी। इसके अलावा अक्सर दिल्ली मेट्रो से कई तरह के वीडियो सामने आते हैं, जिसमें लोग अजीबोगरीब हरकत करते हुए दिखाई देते हैं। एक बार फिर दिल्ली मेट्रो से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।


लड़के ने लड़के को किया परपोज
वायरल हो रहे है वीडियो में एक लड़का हाथ में गुलाब लिए मेट्रो में आता है और घुटनों के बल बैठ जाता है। यह देखकर आपको लगेगा कि वह किसी को प्रपोज करना चाहता है। हालांकि, अगले स्टेशन पर जब मेट्रो रूकती है तो एक लड़का ही सामने से चढ़ता है फिर घुटनों पर बैठा लड़का उसे फूल देकर गले लगा लेता है। इस दृष्य को देखकर अगल-बगल खड़े पैसेंजर मुस्कुराने लगते हैं। लोग समझ नहीं पाते हैं कि ऐसा इसने क्यों किया। वही वायरल वीडियो में अगल-बगल खड़े पैसेंजर का एक्सप्रेशन भी देखते ही बनता है।

वायरल हो रहा है दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो


लोग वीडियो पर कर रहे हैं मज़ेदार कमेंट
दिल्ली मेट्रो का अजीबोगरीब हरकत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से खूब तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को @profesorSahab नाम के एक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘Get Well Soon Delhi Metro’ ।19 सेकंड का ये वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और लोग इस वीडियो के नीचे जाकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Exit mobile version