DK News India

Delhi MCD Election Exit Polls: MCD में भी केजरीवाल आने की संभावना, बीजेपी हो सकती है साफ

IMG 20221206 143138IMG 20221206 143138


Delhi MCD Exit Poll 2022: दिल्ली नगर निगम(MCD) के चुनाव में आम आदमी पार्टी(Aap) प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीत सकती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी(BJP) 15 वर्षों के बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो सकती है। इसी बीच एग्जिट पोल के नतीजे से गद गद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासी को धन्यवाद दिया है।


“दिल्ली वासियों का धन्यवाद”
बताते चलें कि एग्जिट पोल में एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रविवार को सभी ढाई सौ वार्डों में निकाय चुनाव हुए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, इसके लिए मैं दिल्ली वासियों को धन्यवाद देता हूं।हालांकि अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी हमें कल आने वाले नतीजों का इंतजार करना चाहिए। इतना कह कर केजरीवाल मुस्कुरा कर आगे बढ़ गए।


पूर्ण बहुमत से बन सकती है आप की सरकार
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम चुनाव में 43 फ़ीसदी वोट के साथ 149 से 171 सीट मिल सकती है। दूसरी तरफ भाजपा को 35% मतों के साथ 69 से 91 सीटें मिल सकती है।इस एग्जिट पोल के अनुमान को माने तो कांग्रेस निगम चुनाव में अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस को 10% मतों के साथ 3 से 7 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।


4 दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम के चुनाव का नतीजा 7 दिसंबर यानी की कल आएंगे।


टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में भी AAP को स्पष्ट बहुमत
टाइम्स नाउ ईटीजी के एक्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को मिल रहा है स्पष्ट बहुमत
टाइम्स नाउ इटीजी का एक्जिट पोल
भाजपा: 84-94
आप: 146-156
कांग्रेस:6-10
अन्य: 0-4


एमसीडी चुनाव में इंडिया न्यूज़ जन की बात का एग्जिट पोल
भाजपा: 70 से 92
आप: 150-175
कांग्रेस: 7-4
अन्य : 1


टीवी 9- ऑन द स्पॉट एमसीडी चुनाव एग्जिट पोल
भाजपा- 92-96
आप- 140-150
कांग्रेस- 6-10
अन्य- 03


जी न्यूज़ के एग्जिट पोल में आप को स्पष्ट बहुमत के संकेत
भाजपा: 82-94
आप: 134-146
कांग्रेस: 8-14
अन्य: 14-19


पोल ऑफ पोल्स
भाजपा: 84
आप: 151
कांग्रेस: 07
अन्य: 06


अब देखना ये होगा की कल आने वाले नतीजे में एग्जिट पोल कितना सही साबित होता है
Exit mobile version