DK News India

Delhi Kanjhawala Accident: दिल्ली के कंझावला कांड में बड़ा खुलासा, स्कूटी पर अपनी दोस्त के साथ थी लड़की, जो एक्सीडेंड के बाद डर से घर भाग गई

IMG 20230103 141438IMG 20230103 141438


Delhi Girl Dragged Case: दिल्ली के कांझावला कांड में एक नया खुलासा हुआ है। यहां कंझावला इलाका में एक कार जिसने एक लड़की को टक्कर मारकर उसे लगभग 12 किलोमीटर तक घसीटा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उस स्कूटी पर एक नहीं बल्कि 2 लड़कियां बैठी हुई थी। यह बात पुलिस की जांच के बीच अभी सामने आई है। पता चला है कि 1 जनवरी की रात को कांझावाला इलाका में एक स्कूटी पर दो लड़कियां जा रही थी तभी कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें टक्कर मारी।


कार की टक्कर लगने पर एक लड़की को हल्की चोटें आईं और वह डरकर वहां से भाग निकली थी। जबकि दूसरी लड़की टक्कर लगने पर कार के एक्सेल में ही फंसी रह गई थी। कार चला रहे लोगों उसी दशा में आगे बढ़ते गए। बाद में कुछ लोगों ने चलती कार के निचले हिस्से में लाश के चलते हुए देखा। इस पूरे मामले में बड़ी बात यह सामने आई है जिस लड़की की जान गई वह स्कूटी पर अकेली नहीं बल्कि उसके साथ उसकी एक दोस्त भी थी।


एक लड़की को थोड़ी चोट आई
खबर है कि पुलिस ने जब मृतक का रुट ट्रेस किया तो पता लगा कि मृतक उस रात स्कूटी पर अकेली नहीं थी। उसके साथ एक लड़की और मौजूद थी। इसी दौरान उन दोनों को कार ने टक्कर मारी थी। टक्कर लगते ही दोनों लड़कियां गिर गई। जिसमें एक लड़की को थोड़ी चोट आई। वह घबराकर उसी वक्त वहां से अपने घर की ओर भागी। वहीं दूसरी लड़की गाड़ी के एक्सल में फंस गई थी। जिसके बाद कार सवार लोगों से कई किलोमीटर देखते रहे।


दिल्ली पुलिस ने ये बात नहीं बताई थी
यह मामला दिल्ली ही नहीं देश भर में चर्चा में है ।इस मामले में कल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी शालिनी सिंह ने ब्रीफिंग दी थी। हालांकि उन्होंने यह बात तब भी नहीं बताया था, कि उस घटना की रात को स्कूटी पर एक नहीं बल्कि 2 लड़कियां थी। पुलिस ने उस लड़की का जिक्र किया जिसे कार ने कई किलोमीटर तक घसीटा और उसी दौरान उसकी दर्दनाक मौत हुई।

Exit mobile version