DK News India

Crime News: बाप बेटी का रिश्ता हुआ शर्मशार, 9 साल की बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म

images 97images 97

Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यह घटना ऐसी है जो बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली है। दरअसल यहां एक उद्योगपति पिता ने 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया इतना ही नहीं घिनौनी हरकत को छुपाने के लिए उसने पत्नी पर भी दबाव बनाया और किसी को भी इस बारे में ना बताने के लिए कहा।

हालांकि मां की ममता जाग उठी और उसने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी पिता उसके बाद से फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मां ने हैवान पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा


गौरतलब है कि रायगढ़ में रहने वाले कारोबारी का पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा था। उससे तंग आकर महिला मायके में रह रही है। हालांकि उसका पति बेटी से मिलने आता था, इसी दौरान उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में बेटी ने मां को बताया जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने आनन-फानन अपने हैवान पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक महिला की शादी साल 2014 में रायगढ़ में रहने वाली फैक्ट्री संचालक से हुई थी। शादी के बाद बेटी हुई लेकिन पति पत्नी के बीच सही तालमेल नहीं बैठ रहे थे। पति बिना बात के उस से आए दिन विवाद करता रहता था। आए दिन प्रताड़ित करता था। इसी से तंग आकर 3 महीने पहले 9 साल की बेटी को लेकर बिलासपुर में पत्नी मायके आकर रहने लगी थी।

काफी दिनों से बेटी पर नियत खराब थी

महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बीते जुलाई महीने से बेटी पर उसकी नियत खराब थी। उसने रायगढ़ में भी बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद से वह बिलासपुर आ गई, तो पति बेटी से मिलने के बहाने आता था

आरोपी पिता के घर पर पुलिस को दबिश

वह बेटी से अकेले में मिलता था, इसी दौरान उसने दुष्कर्म किया।महिला थाना प्रभारी के मुताबिक महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। रायगढ़ में उसके घर पर दबिश दी गई है। पुलिस उसके ठिकानों की जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है जल्द ही हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version