DK News India

Congress Five Guarantee: शपथ लेते ही एक्शन में कर्नाटक की सरकार, पहली कैबिनेट में ही कांग्रेस के ‘5 गारंटी’ पर लगी मुहर

20230520 22051820230520 220518


Karnataka Government first Cabinet Meeting: कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना ली। लंबी माथा पच्ची के बाद आज नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत 8 कैबिनेट मंत्री ने शपथ भी ले ली। शपथ लेते ही नवयुग मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पूरे एक्शन में दिखे। उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में किए गए ‘पांच गारंटियों’ को मंजूरी दे दी है। बता दे कि, आज (शनिवार) 12:00 बजे  सिद्धारमैया दूसरी बार मुख्यमंत्री की और कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद आज हुए कैबिनेट की पहली बैठक में जनता से किए वादे को पर मुहर लगा दी।


कर्नाटक सरकार के कैबिनेट द्वारा कांग्रेस के ‘5 गारंटियों’ पर मुहर लगाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, जो हम कहते हैं उसे पूरा करते हैं। पहला दिन, पहली कैबिनेट मीटिंग में कर्नाटक को दी हुई हमारी 5 गारंटी को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी ट्वीट कर कहा, कांग्रेस पार्टी ने पांच मांगों को मंजूरी दी है।उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा कर लिया है।


ये जीत भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ़ है- सोनिया गांधी
वहीं सोनिया गांधी ने आगे कहा कि “मैं कर्नाटका के लोगों का धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया। यह जनादेश बंटवारे और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ है। कांग्रेस सरकार अपने वादे को पूरा करेगी।


1 सप्ताह के भीतर होगी अगली कैबिनेट की बैठक
बता दें की पहली कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि, पांचों वादे पूरे करने के लिए हमने कैबिनेट की सहमति हासिल कर ली है। सीएम ने आगे कहा कि, अगले कैबिनेट में पूरा मसौदा आएगा। बता दें कि, सोमवार 22 मई से कर्नाटक विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है।


वहीं विधानसभा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम सिद्धारमैया ने कहा, कर्नाटक विधानसभा में हमारे घोषणापत्र में पांच गारंटीयों का वादा किया गया था और उन पांच गारंटी को लागू करने का आदेश कैबिनेट की पहली बैठक के बाद दिया जाएगा। अगली कैबिनेट बैठक 1 सप्ताह के भीतर बुलाई जाएगी। जिसके बाद सभी पांच गारंटी लागू होंगी।

Exit mobile version