DK News India

Clash between wrestler and Delhi Police: दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच हुई झड़प, कई पहलवानों को लगी चोट

20230503 234348


Wrestlers protest at Jantar Mantar:  पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे भारत के दिग्गज पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प की खबर सामने आ रही है खबर के मुताबिक पुलिस और पहलवानों के बीच हुई धक्का-मुक्की में कई पहलवानों को चोटें आई हैं। वहीं पहलवान गीता फोगाट ने ट्वीट करके बताया है कि उनके सबसे छोटे भाई दुष्यंत फोगाट की सिर फूट गई है। बता दें कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सह बीजेपी सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए देश के कई पहलवान पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।


आप विधायक फोल्डिंग ले कर पहुंचे थे
वहीं वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दिल्ली में हो रहे भारी बारिश के वजह से पहलवानों को ज़मीन पर सोने में दिक्कत हो सकती है इसी को देखते हुए AAP विधायक सोमनाथ भारती पहलवानों के सोने के लिए फोल्डिंग लेकर जंतर मंतर पहुंचे थे। जिसे पुलिस ने धरना स्थल तक ले जाने से रोक दिया। जिसके बाद पहलवानों ने बैरिकेटिंग को तोड़ कर फोल्डिंग अंदर ले जाने लगे। इस दौरान पुलिस और पहलवानों के बीच हाथ में उठाए फोल्डिंग के साथ ही झड़प हो गई जिसमें कई पहलवान सहित दिल्ली पुलिस के जवानों को भी चोटें आई है।


पहलवानों की ये है मांग
विरोध करने वाले पहलवानों का कहना है कि उन्हें मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से पता चला है कि बृजभूषण सिंह को आरोपों की जांच कर रही समिति ने क्लीन चिट दे दी है। पैनल की रिपोर्ट खेल मंत्रालय के पास है। अनुरोध के बावजूद इसे पब्लिक ने किया जा रहा है।
बता दें कि, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित देश के चोटी के पहलवान रविवार से दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए गए यौन के मामले की जांच करने वाले निगरानी पैनल की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version