DK News India

Chandrayaan 3: लैंडर और रोवर से नहीं मिल पा रहा है सिग्नल, प्रज्ञान और विक्रम को जगाने की कोशिश में लगा इसरो

IMG 20230922 220459IMG 20230922 220459

Chandrayaan 3 News: चंद्रयान 3 मिशन के विक्रम लैंडर(Vikram Lander)और प्रज्ञान रोवर(Pragyan Rover)को स्लीप मोड से बाहर लाने की कोशिश की जा रही है। इसरो(ISRO)ने शुक्रवार (22 सितंबर) को बताया कि, लैंडर और रोवर से सिग्नल नहीं मिल पाया है।

इसरो एक्स पर बताया

इसरो ने एक पर पोस्ट कर बताया कि, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं ताकि उसकी जगाने की स्थिति का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी ओर से कोई सिग्नल नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।


23 अगस्त को भारत ने इतिहास रचा था

बता दें कि, 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया था। भारत चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया था वहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना था।

चांद पर सुबह हो चुकी है

चंद्रयान-3 पर स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश देसाई ने बताया कि, अब लैंडर और रोवर को शनिवार को एक्टिव करने की कोशिश की जाएगी। निलेश देसाई ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि, चांद पर सुबह हो चुकी है। पहले हमारी योजना थी कि 22 सितंबर शाम तक प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को फिर से सक्रिय करें, लेकिन कुछ कारणों से यह नहीं हो पाया।

लैंडर और रोवर 16 दिनों से स्लीप मोड में है

उन्होंने कहा कि, अब हम 23 सितंबर को फिर कोशिश करेंगे। इससे पहले गुरुवार को इसरो ने कहा था कि, लैंडर और रोवर 16 दिनों से स्लीप मोड में है और दोनों को शुक्रवार को सक्रिय किया जाएगा। केंद्रीय विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी गुरुवार को लोकसभा में जानकारी दी थी कि, जल्द ही प्रज्ञान और विक्रम नींद से जगाने वाले हैं।

Exit mobile version