DK News India

Chandrayaan-3:”भारत अब चांद पर है”, चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर देश में जश्न का माहौल, पीएम मोदी ने ISRO को दी बधाई

20230823 22281420230823 222814


Chandrayaan-3 Landing on Moon: भारत के चंद्रायन-3 ने सफलतापूर्वक चांद की साउथ पोल(South Pole)पर उतरकर भारत का तिरंगा लहरा दिया है। चांद के इस हिस्से पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश भी बन गया है। चांद के साउथ पोल पर जाने में आज तक दुनिया का कोई भी देश सफल नहीं हो पाया है। भारत के चंद्रमा मिशन के सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत सहित दुनिया भर में रहने वाले भारतीय अपने स्पेस एजेंसी इसरो(ISRO) के ऊपर गर्व महसूस कर रहे हैं और इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद भी ज्ञापन कर रहे हैं। इसी बीच इसरो ने विक्रम लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग(Soft Landing)के बाद पहली फोटो शेयर की है।


ISRO ने फ़ोटो ट्वीट कर शेयर की
इसरो ने ट्वीट कर लिखा, “चंद्रयान-3 के लैंडर और बेंगलुरु में स्थित कमांड सेंटर के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है। यह तस्वीर नीचे उतरते समय लैंडर होरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे से ली गई है। इस सफलता के साथ भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया है।


“भारत अब चांद पर है”
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के तुरंत बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी को व्यक्त करते हुए कहा कि, “हमने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता हासिल कर ली है। भारत अब चांद पर है।” पीएम मोदी भी लैंडिंग के कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।


पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
पीएम मोदी ने इस उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि, जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीवी चेतन बन जाती है।देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, यह पल अभूतपूर्व है, यह क्षण  विकसित भारत के शंखनाद का है, यह क्षण नए भारत के जय घोष का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है। यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नई विश्वास, नई चेतना का है।

Exit mobile version