DK News India

Kanada PM Justin Trudeau: भारत की सख्ती के बाद जस्टिन ट्रूडो का यूटर्न, कहा- भारत एक बढ़ती ही हुई आर्थिक ताकत है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

IMG 20230929 133016IMG 20230929 133016

Kanada PM Justin Trudeau U tern: भारत और कनाडा के बीच जारी राजनीतिक विवाद में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यू टर्न ले लिया है। जस्टिन ट्रूडो अब भारत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, कनाडा के संसद में भारत पर आतंकी निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के बाद से ही जस्टिन ट्रूडो को दुनिया भर से आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। भारत अपने खिलाफ लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया था। साथ ही कनाडा के खिलाफ चौतरफा घेराव करना शुरू कर दिया था। इसका परिणाम यह है कि, अब कनाडा के प्रधानमंत्री भारत की तारीफ कर रहे हैं।

बता दे कि, एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि, कनाडा अभी भी भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए समर्पित है। जस्टिस टुडे ने यह भी कहा कि, भारत एक बढ़ती ही हुई आर्थिक ताकत है और उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

‘दुनिया के विभिन्न मंचों पर भी भारत को अहमियत दी जा रही है’

गुरुवार को कनाडा में के मॉन्ट्रियन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि, वह मानते हैं कि कनाडा और इसके सहयोगियों के भारत के साथ संबंध मजबूत करना बेहद अहम है। दुनिया के विभिन्न मंचों पर भी भारत को अहमियत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि, भारत एक बढ़ती हुई आर्थिक ताकत है और भू-राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम है। हमारे हिंद प्रशांत महासागर की रणनीति के लिए भी भारत अहम है। इसलिए हम भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए बहुत गंभीर है।

‘अमेरिका हमारे साथ है’

जस्टिन ट्रूडो ने यह भी कहा कि, कानून के शासन वाले देश के रूप में हम चाहते हैं कि, भारत कनाडा के साथ मिलकर काम करें। और यह सुनिश्चित करें कि, सारे तथ्य हमारे सामने आएं। ट्रूडो ने यह भी कहा कि, उन्हें अमेरिका से इस बात का आश्वासन मिला है कि भारतीय विदेश मंत्री एस जशंकर के साथ बातचीत के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी निज्जर की हत्या के मामलों के उठाएंगे। उन्होंने कहा कि, अमेरिका हमारे साथ है और वह भारत के सामने कनाडा की धरती पर कनाडाई नागरिक की हत्या के मामले को उठा रहे हैं।

Exit mobile version