DK News India

Bihar Politics: ‘बिहार के लिए लालू यादव एक गाली हैं’, लालू पर भड़के बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा 

Bihar Politics

Cast census Lalu Yadav: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसकी चर्चा अब खूब हो रही है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें बिहार के लिए गाली बता दिया। अब उनके इस बयान पर घमासान मचा हुआ है। विजय सिन्हा के बयान पर राजद के नेता आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने विजय सिन्हा पर पलटवार किया है।

‘जिन लोगों ने बिहारी शब्द को गाली बनाया है…’

विजय सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘बिहार के लिए लालू यादव एक गाली हैं. बिहारी को बदनाम, कलंकित और गाली बनाकर लालू ने बिहार को जो उपहार दिया है, उस उपहार को आने वाली पीढ़ी को नहीं देने देंगे. हमलोगों ने संकल्प लिया है, जिन लोगों ने बिहारी शब्द को गाली बनाया है उससे बिहार को मुक्त करने का अभियान चलाएंगे’

लालू यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर बीजेपी पर कसा था तंज

बता दें कि लालू प्रसाद ने कल जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, इन RSS/BJP वाला का कान पकड़, दंड बैठक करा इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे।इनका क्या औक़ात है जो ये जातिगत जनगणना नहीं करायेंगे?

इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब का एकता दिखाने का समय अब आ चुका है।’

Exit mobile version