DK News India

Bihar Caste Census: बिहार की जातिगत जनगणना की रिपोर्ट की गई जारी, जानिए किस जाति की कितनी है संख्या

IMG 20231002 212341IMG 20231002 212341

Bihar Caste Census Report: बिहार की नीतीश और तेजस्वी यादव की सरकार ने बड़ा दांव खेलते हुए जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी कर दी है। नीतीश कुमार द्वारा जारी किए गए इस रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सबसे ज्यादा आबादी अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों की 36 फीसदी है। वहीं दूसरे नंबर पर 27 फीसदी आबादी पिछड़े वर्ग की है। साथ ही लगभग 20 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति की है और 1.68 फीसदी अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या बताई गई है।


बिहार की कुल जनसंख्या 13 करोड़ के पार
सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि, बिहार सरकार ने जातीय गणना का पूरा काम कर लिया है। मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट जारी की। बिहार सरकार ने राज्य में जातिगत जनगणना के आधार पर बताया कि राज्य में लगभग 13 करोड़ से ज्यादा की आबादी है। अधिकारियों के मुताबिक जाति आधारित गणना में कुल आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हज़ार 310 बताई गई है।
वर्ग आधारित संख्या
अनारक्षित जनसंख्या:- 15.52%

★ पिछड़ा वर्ग:- 27.12%

★अत्यंत पिछड़ा वर्ग जनसंख्या:- 36.01%

★ अनुसूचित जाति जनसंख्या:- 19.65%

★अनुसूचित जनजाति:- प्रतिशत 1.68%

जातिवार लोगों की संख्या
यादव- 14.27%
दुसाध, धारी, धरही- 5.31%
मोची, चमार, रविदास- 5.26%
कुशवाह (कोइरी)- 4.21%
ब्राह्मण- 3.66%
मोमिन- 3.55%
राजपूत- 3.45%
शेख- 3.82%
मुसहर- 3.09%
कुर्मी- 2.88%
भूमिहार- 2.87%
तेली- 2.81%
मल्लाह- 2.61%
बनिया- 2.32%
कानू- 2.21%
धानुक- 2.14%
नोनिया- 1.91%
सुरजापुरी मुस्लिम- 1.87%
पान, सवासी, पानर- 1.70%
चन्द्रवंशी- 1.65%
नाई- 1.59%
बढ़ई- 1.45%
धुनिया- 1.43%
प्रजापति- 1.40%
कुंजरा- 1.40%

धर्म के आधार पर संख्या
कुल : 130725310

धर्म                   संख्या                प्रतिशत (%)

हिन्दू         107192958      81.9986%

इस्लाम।        23149925।     17.7088%

ईसाई।            75238              0.0576%

सिख।            14753।             0.0113%

बौद्ध।           111201            0.0851%

जैन।           12523।                0.0096%

अन्य धर्म    166566।             0.1274%

कोई धर्म नहीं   2146            0.0016%

पुरुष- 6 करोड़ 41 लाख
महिला- 6 करोड़ 11 लाख

लिंग अनुपात- 1000 पुरुष : 953 महिला

Exit mobile version