DK News India

Bharat Jodo Yatra 2.0: एक बार फिर राहुल गांधी शुरु करने वाले हैं भारत जोड़ो यात्रा, इस बार पैदल नहीं इस मोड में होगी यात्रा

Bharat Jodo Yatra 2.0: एक बार फिर राहुल गांधी शुरु करने वाले हैं भारत जोड़ो यात्रा, इस बार पैदल नहीं इस मोड में होगी यात्राBharat Jodo Yatra 2.0: एक बार फिर राहुल गांधी शुरु करने वाले हैं भारत जोड़ो यात्रा, इस बार पैदल नहीं इस मोड में होगी यात्रा

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल गांधी एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा शुरु करने वाले है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 पिछली यात्रा से अलग होगी।5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राहुल ये यात्रा की शुरुआत करेंगे।वहीं राहुल की इस बार की यात्रा हाईब्रिड मोड में हो सकती है। जिसमें कुछ जगह वे पैदल चलेंगें तो कहीं पर वे गाड़ी से यात्रा करेंगे।पिछली बार राहुल गांधी की यात्रा कन्याकुमारी से शुरु हो कर कश्मीर में जा कर खत्म हुई थी।

पिछली बार 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा की थी

बता दें कि राहुल गांधी पिछले साल 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरु की थी। जिसमें राहुल गांधी, पार्टी के कई नेताओं के साथ 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा की थी। उनकी यह यात्रा दक्षिण में कन्याकुमारी से शुरु हुई थी जो कि 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा कर खत्म हुई। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब होते हुए कश्मीर पहुंची थी।

यात्रा के बाद राहुल की इमेज हुई मजबूत

राहुल गांधी के लिए भारत जोड़ो यात्रा काफी कामयाब साबित हुई। इस यात्रा के बाद लोगों का मानना है कि, राहुल पहले से ज्यादा गंभीर हो गए हैं। वहीं लोग इस यात्रा के बाद से ही उनकी बातों को गंभीरता से लेने लगे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर भारत जोड़ों यात्रा निकाल कर राहुल गांधी के इमेज को और मजबूत करना चाहती है। जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सकें। साथा पीएम मोदी के सामने डट कर लड़ सकें।

यात्रा में कई बड़ी हस्ती हुए थें शामिल

इस यात्रा में कई बड़ी हस्ती भी शामिल हुई थी। जिसमें कमल हासन, पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर,रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी टीवी और फिल्म जगत के लोग शामिल हुए थे।इसके अलावा पूर्व सेना अध्यक्ष दीपक कपूर, पूर्व नौसेना प्रमुख एल दास, पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन जैसे पूर्व नौकर शाहों ने इस यात्रा में शामिल हो कर राहुल गांधी को अपना समर्थन दिया था।

Exit mobile version