DK News India

Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘राजा की आत्मा EVM, ED और CBI में हैं’, मुंबई की रैली में मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'राजा की आत्मा EVM, ED और CBI में हैं', मुंबई की रैली में मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधीBharat Jodo Nyay Yatra: 'राजा की आत्मा EVM, ED और CBI में हैं', मुंबई की रैली में मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

Rahul Gandhi Rally in Mumbai: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 63 दिन बाद आज मुंबई में आखिरकार समाप्त हो गई। इस मौके पर राहुल गांधी ने मुंबई में एक बड़ी रैली को संबोधित किया।शिवाजी पार्क में आयोजित राहुल के इस रैली में INDIA गठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करने से पहले बालासाहेब ठाकरे और शिवाजी महराज को श्रद्धांजलि दी। वहीं रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, राजा की आत्मा EVM, ED और CBI में हैं।


‘मैं जेल नहीं जाना चाहता…..’
वहीं राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा क, “हिंदू धर्म में एक शब्द है ‘शक्ति’। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है। राजा की आत्मा ईवीएम में है। यह सच है। राजा की आत्मा ईवीएम में है और हर देश की संस्था, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग में। महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ दी और मेरी मां के सामने रोते हुए कहा, ‘सोनिया जी, मुझे शर्म आती है कि मेरे पास इस शक्ति से लड़ने की शक्ति नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता.’ हजारों लोगों को इस तरह की धमकी दी गई है।”

राहुल की रैली में दिखा INDIA का शक्ति प्रदर्शन

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी।इस दौरान वे देश के 15 राज्यों में गए। न्याय यात्रा मणिपुर से नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में पहुंची थी।बता दें न्याय यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, RJD नेता तेजस्वी यादव, शिवसेना (UBT), NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी सहित I.N.D.I.A ब्लॉक की कई पार्टियों के नेता भी शामिल हुए।इस रैली को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

Exit mobile version