DK News India

Babri Masjid Slogan: ‘बाबरी मस्जिद फिर बनेगी’, JNU के दीवार पर लिखे गए विवादित स्लोगन, इस संगठन पर लगा आरोप

Babri Masjid Slogan: 'बाबरी मस्जिद फिर बनेगी', JNU के दीवार पर लिखे गए विवादित स्लोगन, इस संगठन पर लगा आरोपBabri Masjid Slogan: 'बाबरी मस्जिद फिर बनेगी', JNU के दीवार पर लिखे गए विवादित स्लोगन, इस संगठन पर लगा आरोप

Rebuild Babri Masjid on JNU Walls: देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्घालय में (JNU) में एक बार फिर हेट स्पीच का मामला सामने आया है।यूनिवर्सीटी के स्कूल ऑफ लैंग्वेज 2 की बिल्डिंग के पहले मंजिल की दीवार पर विवादित नारे लिखें गए हैं।दीवालों पर “बाबरी मस्जिद फिर बनेगी” जैसे भड़काइऊ नारे लिखे गए हैं। इस तरह के नारे ऐसे समय में लिखें गए हैं जब अयोध्या में रामलाल के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।23 जनवरी को पीएम मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं।

NSUI पर लगा आरोप
जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लैंग्वेज 2 की बिल्डिंग के पहले मंजिल की दीवार पर अंग्रेजी में Rebuild Babri Masjid 6 December लिखा है। वहीं इस नारे के साथ महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और भगत सिंह के फ़ोटो के साथ NSUI लिखा हुआ है। बता दें कि, NSUI कांग्रेस पार्टी की छात्र विंग है।अब इस मामले को लेकर ABVP कांग्रेस पार्टी और NSUI पर निशाना साध रही है।वहीं सोशल मीडिया पर लोग NSUI की आलोचना कर रहे हैं।वहीं अभी तक जेएनयू प्रशासन इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

हमारे संगठन को बदनाम करने की कोशिश- NSUI

वहीं NSUI पर लग रहे गंभीर आरोप पर एनएसयूआई के JNU ईकाई के अध्यक्ष सुधांशु शेखर ने कहा कि, संगठन का नाम काले मार्कर से पहले ही लिखा गया था। स्लोगन रेड मार्कर से बाद में लिखा गया है।हमारे संगठन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।हम ऐसे स्लोगन लिखने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।वहीं बता दें कि, ये पहला मौका नहीं है जब JNU की दीवालों पर इस तरह के भड़काऊ स्लोगन लिखे गए हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसी तस्वीर देखने को मिल चुकी है।

Exit mobile version