DK News India

Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर रचा इतिहास, एशियन गेम्स में दिलाया एक और स्वर्ण, किशोर जेना को भी मिला सिल्वर

20231004 22295120231004 222951

Asian Games Neeraj Chopra: वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 19वें एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने 88.88 मीटर लंबा भाला फेंक कर यह मेडल हासिल किया। नीरज के अलावा भारत के किशोर जेना ने भी सिल्वर मेडल जीता। हालांकि, नीरज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। उनके पहले थ्रो को ही फाउल करार दे दिया गया था। नीरज का पहला थ्रो लगभग 90 मीटर की थी। इसके बाद काफी देर तक नीरज चोपड़ा की अधिकारियों से बहस भी हुई और खेल को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ गया।


दरअसल, नीरज ने जब अपना पहला थ्रो किया था तो दूरी नापने वाली मशीन में दिक्कत आ गई थी। इसके कारण आधिकारिक रूप से उसे थ्रो को फाउल करार दे दिया गया। इसके बाद नीरज ने फिर से अपना पहला प्रयास किया, जिसमें 82.38 मीटर दूर की दूसरी फेंकी। नीरज ने दूसरे प्रयास में 8.4.49 मी का थ्रो फेंका। वहीं उनका तीसरा प्रयास फाउल हो गया था।

किशोर जेना ने भी किया शानदार प्रदर्शन

इस बीच किशोर जेना अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज से आगे निकल गए थे। हालांकि, नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर दूर भाला फेंक कर बढ़त बना ली। किशोर जेना के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। किशोर जेना ने भी अपना पूरा दाम खम दिखाते हुए चौथे प्रयास में 87.5 मीटर दूर भाला फेंका।नीरज चोपड़ा किशोर जेना के बाद जापान के डीन रॉड्रिक गेनकी 82.68 मीटर दूर थ्रो फेंकते हुए तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

नीरज चोपड़ा को पीएम ने ऐसे दी बधाई

वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दोनों को बधाई दी है उन्होंने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा कि, ‘एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा के लिए भाला फेंक में लगातार दूसरा स्वर्ण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई. यह शानदार जीत उनके समर्पण और वर्षों के प्रशिक्षण का परिणाम है। वह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें।’ उन्हें शुभकामनाएँ।

किशोर जेना को भी पीएम ने दी बधाई

वहीं पीएम मोदी ने किशोर जेना को बधाई देते हुए लिखा कि,एशियाई खेलों में पुरुष भाला फेंक में हमारी उपलब्धियाँ उल्लेखनीय हैं। चाँदी भी भारत आती है। इवेंट में यह शानदार रजत जीतने के लिए किशोर जेना को बधाई। राष्ट्र इस जीत की सराहना करता है।

Exit mobile version