DK News India

Amit Shah in Noida:नोएडा में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पहुंचें अमित शाह, पौधारोपण अभियान के तहत लगाया 4 करोड़वां पौधा

IMG 20230818 221546IMG 20230818 221546


Amit Shah in Noida: केंद्रीय गृह में सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज ग्रेटर नोएडा के सुत्याना स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) ग्रुप सेंटर पहुंचकर 4 करोड़वां पौधा लगाया। गृह मंत्री अमित शाह ने यह पौधारोपण अखिल भारतीय पौधारोपण अभियान के तहत किया। इसके बाद उन्होंने 15 भावनों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।
‘जब हम एक पेड़ लगाते हैं…..’
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों वह लोगों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जब हम एक पेड़ लगाते हैं तो हम नई पीढ़ीयों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे होते हैं। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्पादन को कम करने की आवश्यकता है।
3 वर्षों में 3.5 करोड़ पौधे लगाए गए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 12 जुलाई 2020 को इस वृहद, मानवीय और अनूठे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया था। उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस वालों ने वर्ष 2020 से 2022 तक केवल 3 वर्षों के छोटे अंतराल में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं। सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए वर्ष 2023 में कुल 1.5 करोड़ पौधे लगाने का सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिसके फलस्वरूप इस अभियान के तहत कुल पौधारोपण की संख्या 5 करोड़ हो जाएगी जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति समग्र राष्ट्र के प्रयासों में सीआरपीएफ के अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है।
……..इन बातों का रखा गया ध्यान
इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जलवायु के अनुरूप इकाईवार लगाए जाने वाले पौधों की संख्या और प्रजातियों का आकलन किया गया और इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही अभी निश्चित किया गया कि लगाए जाने वाले पौधे यथासंभव देसी प्रजातियों के हों और कम से कम 50% पौधे लंबी आयु(100 वर्ष से अधिक) हैं।पौधों को प्रजातियों के चयन में यह भी ध्यान रखा गया कि और पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी हो।

Exit mobile version