DK News India

Amarnath Yatra: ख़त्म हुआ इंतज़ार अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, 62 दिनों तक चलेगी ये यात्रा

20230630 14475520230630 144755


Amarnath Yatra 2023: देशभर के श्रद्धालुओं के लिए बहुप्रतीक्षित वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2023 का शुभारंभ शुक्रवार (30 जून) को हो गई। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले जत्थे में 3488 से अधिक श्रद्धालुओं के साथ कश्मीर के दक्षिणी हिमालय में स्थित भगवान शिव की पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा पर उत्साह और कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था के बीच शुरू हुई।


62 दिनों तक चलेगी यात्रा
30 जून की सुबह मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर के भगवती नगर शिविर से 3488 से अधिक तीर्थयात्रियों के शुरुआती जत्थे को हरी झंडी दिखाई। अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं के आंखों में उत्साह के साथ खुशी देखने को मिली।ये यात्रा 62 दिनों तक चलेगी।


यात्रा के लिए 2 मार्ग है मौजूद
इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा कुल 62 दिनों तक चलेगी। कल से ये यात्रा कुल 2 मार्गों से शुरू होगी। इन दोनों मार्गों की बात करें तो इनमें अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान पहलगाम मार्ग और और गादरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटा बालटाल मार्ग शामिल है।


3 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
इस यात्रा के लिए 17 अप्रैल से ही रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। आप अगर चाहें तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक इस यात्रा के लिए करीबन 3 लाख लोग रजिस्टर करा चुके हैं।

Exit mobile version