DK News India

Alia Bhatt Baby Shower: आलिया के बेबी शॉवर की तस्वीरें आई सामने, येलो आउटफिट में चांद का टुकड़ा लगीं आलिया

just love image0just love image0

Alia Bhatt Baby Shower: बॉलीवुड की बबली गर्ल आलिया भट्ट इन दिन अपने बच्चे की आने की खूशी को खूब एंजॉय कर रह हैं। आलिया पहले से तो हसीन हैं हीं लेकिन प्रेग्नेंसी वाला ग्लो उन्हें और भी क्यूट और चार्मिंग बना रहा है। हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म हुईं जिसमें कपूर और भट्ट फैमिली एक साथ नजर आया, जितनी सिंपल आलिया ने अपनी शादी की उतनी ही सिंपल उनकी गोद भराई की रस्म हुई जिसमें कुछ खास फिमिली फ्रेंड और करीब रिश्तेदार नजर आए।

बेबी शावर में कारण जौहर भी हुए शामिल

बता दें कि 5 अक्टूबर को आलिया भट्ट ने घर पर बेबी शॉपर रखा था। इसमें कपूर खानदान के साथ भट्ट परिवार भी शामिल हुआ। करण जौहर भी इस बेबी शॉवर का हिस्सा रहे। अलिया भट्ट की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं तो वहीं लोग सादगी की भी तारीफ कर रहे हैं।

फैंस का दिल जीत रहूं रणबीर आलिया की तस्वीरें

एक्ट्रेस ने खुद कुछ खास लम्हों को अपने चाहने वालों को शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट को किस करते हुए नजर आए। मॉमी टू बी आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन रणबीर के चेहरे पर भी जल्द पिता बनने की खुशी कम नहीं झलक रही है।

साथ दिखा भट्ट और कपूर खानदान

कुछ फोटोज में पूरा भट्ट परिवार दिख रहा है तो कुछ फोटोज में कपूर खानदान नजर आ रहा है नीतू कपूर और रणबीर कपूर की बहन रिधिमा कपूर साहणी बेबी शावर का हिस्सा बनीं थीं। आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन , सिस्टर शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट के अलावा मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट भी इस बेबी शॉवर का हिस्सा बनें।

अनारकली सूट में चांद का टुकड़ा लगीं आलिया

बेबी शॉवर में आलिया की ड्रेस की बात करें तो उन्होंने येलो कलर का सिंपल सा अनारकली सूट पहना हुआ है। सादगी में आलिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। सूट के साथ उन्होंने बड़ा सा मांग टीका पहना हुआ है। उन्होंने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा सिर्फ….प्यार

इसी साल शादी की बंधन में बंधे थे कपल

बता दें कि आलिया और रणबीर इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे। इस प्राइवेट वेडिंग फंक्शन में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। शादी के दो महीने बाद आलिया ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों अयान मुखर्जी की ब्रम्हास्त्र में सात नजर आए। अब रणबीर एनिमल में नजर आएंगे, जिसमें साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी हैं

Exit mobile version