DK News India

Akhilesh Yadav in UP Police HQ: सपा का IT Cell हेड गिरफ़्तार, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश

IMG 20230108 135749IMG 20230108 135749


SP Tweeter Handle Head arrested: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ(Lucknow) में बीते दिनों समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) मीडिया सेल के ट्विटर पेज पर एफआईआर दर्ज हुई थी। अब इस मामले में एक्शन हुआ है। समाजवादी पार्टी का दावा है कि पार्टी कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सीधे लखनऊ स्थित पुलिस हेड क्वार्टर पहुंच गए।


सपा ने रविवार को ट्वीट कर दावा किया कि पार्टी टि्वटर हैंडल हेड मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्वीट कर सपा ने लिखा, “समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक। सपा कार्यकर्ता को अविलंब पुलिस रिहा करें।”


अखिलेश यादव पहुंचें पुलिस हेड क्वार्टर
बात यहीं खत्म नहीं हुई इसके बाद अखिलेश यादव मुख्यालय पहुंच गए। इसका वीडियो भी सपा ने शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मुख्यालय में सपा प्रमुख के पहुंचने पर भी कोई भी मौजूद नहीं था। सपा ने ट्वीट कर लिखा “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय लखनऊ पहुंचे। मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं।”

पुलिस हेडक्वार्टर में अखिलेश यादव


बीजेपी सांसद ने दर्ज कराई थी FIR
बता दें कि इससे पहले सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के खिलाफ लखनऊ में 3 एफआईआर दर्ज की गई थी। उनके खिलाफ यह एफआईआर लखनऊ स्थित हजरतगंज थाने में दर्ज की गई थी। ये शिकायत अभद्र टिप्पणी की जाने के मामले में है।
एक एफआईआर बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक की ओर से भी दर्ज कराई गई थी। इसमें 1 दिसंबर के ट्वीट का हवाला देकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था।

Exit mobile version