DK News India

Ajab Gajab: नहाने के बाद महिला हुई अंधी, निकलवानी पड़ी एक आंख

images 6images 6

Ajab Gajab: आंख इंसान के बॉडी का सबसे जरूरी पार्ट होता है। अगर यह ना रहे तो आप की दुनिया अंधेरी है। इसलिए लोग अपनी आंखों का खास ख्याल रखते हैं, क्योंकि एक छोटी सी गलती से आपके आंखों की रोशनी जा सकती है और आप किसी भी लायक नहीं रह सकते। हाल ही में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। इस महिला का नाम मैरी मेसन है। मैरी ने कभी ख्वाब में भी यह नहीं सोचा होगा कि उसकी छोटी सी गलती के कारण उसकी आंखों की रोशनी चली जाएगी। आइए जानते हैं कि आखिर मेरी के साथ ऐसा क्या हुआ?

क्या है पूरा मामला

54 साल की मेरी से एक ऐसी गलती हुई जिसके चलते उसकी आंखों की रोशनी चली गई। मैरी आंखों में कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करती थी, लेकिन एक दिन वह लेंस पहने हुए ही नहाने के लिए चली गई, जिसके चलते उनकी आंखों में इंफेक्शन हुआ जिससे उनकी आंखों की रोशनी चली गई। मैरी को इंफेक्शन बाई आंख में हुआ था।

दरअसल नहाते वक्त पानी में मौजूद माइक्रोस्कोपिक अमीबा मेरी की आंखों के कारण या और कांटेक्ट लेंस के बीच फंस गया। Acanthamoeba केराटाइटिस एक रेयर इंफेक्शन है जो एक सुश्म, फ्री लिविंग जीव के कारण होता है। जिसके कारण व्यक्ति की आंखों की रोशनी जा सकती है और वह पूरी तरह से अंधा हो सकता है।

आपको बता दें कि मार्केट में कई तरह के लेंस मिलते हैं, जिनकी समय सीमा 1 दिन एक महीना 6 महीना या एक साल होती है। मैरी ने अपनी आंखों में 1 महीने वाले लेंस पहने हुए थे। नहाने के दौरान पानी में मौजूद अमीबा मैरी की आंखों में गया और वहां लेंस और कॉर्निया के बीच फंस गया। जहां धीरे-धीरे अमीबा ने मैरी की आंखों को संक्रमित शुरू कर दिया। जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई।

मैरी को इंफेक्शन के कारण निकलवाने पड़े आंख

इस इन्फेक्शन का पता लगने के बाद मेरी ने कई डॉक्टर से कंसल्ट किया। इस दौरान कई तरह की मेडिकेशन के बाद मेरी के कई ऑपरेशन भी किए गए। जिसमें उनका तीन बार कॉर्निया ट्रांसप्लांट भी किया गया। लेकिन इन सभी का मैरी को कोई फायदा नहीं मिला और अंत में उनकी आंखें निकालने पड़े। इंग्लैंड में रहने वाली मैरी बताती हैं कि इसके चलते मुझे अपना काम भी छोड़ना पड़ा, क्योंकि उस समय मैं स्कूल में किचन में काम किया करती थी और मुझे हर थोड़ी देर में आंखों में दवाई डालनी पड़ती थी। जिससे मेरी आंखों में बहुत ज्यादा दर्द होता था और मैं काम नहीं कर पाती थी।

मैरी ने लोगों को किया आगाह

इस घटना के बाद से ही मैरी अब लोगों को कांटेक्ट लेंस को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देती है। मैरी नहीं यूजर को चेतावनी देते हुए कहा कि कभी भी लेंस पहनकर नहाने की गलती ना करें और लेंस पहनने के बाद कभी भी आंखों पर हाथ न लगाए। मैरी ने कहा मैं यह नहीं कह रही कि लोगों को कांटेक्ट लेंस नहीं पहनना चाहिए, लेकिन जरूरी है कि इन्हें पहनते समय आप सावधानी बरतें।

Exit mobile version