DK News India

Ajab Gajab: दो चीनी लड़कों को है गर्लफ्रेंड की तलाश, सैलरी के तौर पर गर्लफ्रेंड को दिए जायेंगे 2 लाख रुपए

images 2022 10 03T213450.648images 2022 10 03T213450.648

Ajab Gajab: कई बार हम सुनते हैं की शादी में दहेज के नाम पर लोग उटपटांग डिमांड करते हैं। कई बार यह भी देखा जाता है कि लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से कुछ अजीबो-गरीब डिमांड करती है।ऐसी ही खबर चर्चा में बन जाती है।क्योंकि ऐसी डिमांड लोगों की सोच से परे होती है। ऐसा ही एक मामला दक्षिण पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड से सामने आया है। इस देश में दो लड़कों ने अपने लिए गर्लफ्रेंड का विज्ञापन निकाला है। विज्ञापन के कुछ इस तरह से है कि इन लड़कों को गर्लफ्रेंड चाहिए और वह इसके लिए ₹2 लाख की महीने की सैलरी भी देंगे।

विज्ञापन में किन किन शर्तों को पूरा करना होगा

थाईलैंड की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों लड़के मूल रूप से चीन के रहने वाले हैं। लेकिन इनको थाईलैंड की रहने वाली गर्लफ्रेंड चाहिए। मजे की बात यह है कि इस विज्ञापन को इन लड़कों की एक फ्रेंड ने निकाला है। उसने यह भी बताया है कि विज्ञापन में किन किन शर्तों को पूरा करना होगा। दोनों लड़कों को अपनी अपनी गर्लफ्रेंड को ₹2 लाख देंगे। जरूरत पड़ने पर इसकी राशि बढ़ाई भी जा सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार लड़की ने एडवर्टाइजमेंट में लिखा है कि दो चीनी दोस्तों को गर्लफ्रेंड की तलाश है। इसके लिए गर्लफ्रेंड की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। अगर वह गर्लफ्रेंड बनती है तो इसके लिए उन्हें बतौर सैलरी 2.16 लाख रुपए मिलेंगे। लड़की ने लिखा कि दोनों ही मेरे दोस्त हैं और भी अच्छे और साफ-सुथरे लोग हैं। अगर दोनों ने आपके काम को पसंद किया तो इससे भी ज्यादा सैलरी मिल सकती है।

विज्ञापन में लिखा सिर्फ थाई गर्लफ्रेंड चाहिए

विज्ञापन में यह भी बताया गया है कि दोनों लड़कों को सिर्फ भाई गर्लफ्रेंड ही चाहिए और जो लड़कियां गर्लफ्रेंड बनना चाहती हैं उन्हें चीनी भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। जैसे ही यह विज्ञापन पोस्ट किया गया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया लोग प्रतिक्रिया देने लगे और इस पर जमकर चुटकियां लेने लगे।

गर्लफ्रेंड बनने के लिए ये है शर्तें

बता दें कि इस नौकरी के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई है बताया गया है कि इस नौकरी के लिए इच्छुक कैंडिडेट किसी भी तरह के ड्रग्स का सेवन नहीं करती हो और ना ही किसी तरह की समस्या से जूझ रही हो। जब से यह पोस्ट डाली गई है तब से तमाम लड़कियों ने इसके लिए अप्लाई किया है। वही रिपोर्ट के मुताबिक इस नौकरी के लिए कैंडिडेट चुन लिया गया है और अब वैकेंसी समाप्त हो चुकी है।

Exit mobile version