DK News India

Ajab Gajab: 40 की उम्र मे 8 बच्चों की मां बनीं नानी, बड़ी बेटी ने 22 की उम्र में बेटे को दिया जन्म

ezgif 5 3da23efbc0ezgif 5 3da23efbc0

Ajab Gajab: हर स्त्री के लिए मां बनना किसी सपने से कम नहीं होता, हालांकि ये पूरा सफर काफी कठिन होता है, महिलाओं को कई परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है। कई  बार कई महिलाओं को मां बनने का सफर कई बार करना पड़ता है तो उसके जिंदगी में चुनौतियां ज्यादा मुश्किल हो जाती है। ऐसा ही हुआ ब्रिटेन की एक महिला के साथ जिसने इस सफर को एक दो बार नहीं बल्कि 8 बार तय किया। और अब वो 40 की उम्र में ही नानी भी बन गई हैं, जिसके बाद उसे लोगों के ताने और कड़वी बातें सुनने पड़ रहे है।

40 की उम्र में मैरी बूचन बनी नानी

डेली स्टार वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक बर्मिंघम के सेली क में रहने वाली 40 साल की मैरी बूचन हाल ही में नानी बनी हैं। उनकी बड़ी बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया है। मैरी खुद 8 बच्चों की मां हैं। उनके सभी बच्चों की उम्र 10 साल से लेकर 22 साल तक है। वो जब 18 साल की थीं तब उन्होंने अपनी बड़ी बेटी को जन्म दिया था।वहीं उनकी बड़ी बेटी अब 22 साल की उम्र में मां बन चुकी है.

40 साल की उम्र में खुद को बूढ़ी महसूस करती हैं मैरी

बर्मिंघम मेल से बात करते हुए मैरी ने कहा कि उनकी बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम जेडन रखा है। इसी के साथ वो नानी बन गई है, और उन्हें इस बात की बहुत खुशी है क्यों कि बूचन परिवार अब बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेटा 5 हफ्ते का है और उसे देखकर मैरी खुद को 40 साल की उम्र में ही बूढ़ा महसूस करने लगीं हैं, हालांकि उन्हें इस बात का कोई दुख नहीं है क्यों कि जिंदगी तेजी से बीत रही है।

8 बच्चे होने का मजाक बनाते हैं लोग

मैरी बताती हैं कि उन्हें अगर किसी बात का दुख है तो वो लोगों के सोशल मीडिया रिएक्शन का जब लोगों को ये पता चलता है कि उनके 8 बच्चे हैं तो वो उनका मजाक बनाते हैं और उन्हें भद्दी बातें भी कहते हैं।रिपोर्ट के मुताबिक देश में रहने का खर्च बढ़ने के कारण उन्हें खाने के लिए फूड बैंक की मदद लेनी पड़ी।उनके बच्चों की संख्या पर लोग टिप्पणी करते हैं और उन्हें ठग कहते हैं क्योंकि वो सरकार से बच्चों के लिए पैसों के तौर पर मदद लेती हैं।

Exit mobile version