DK News India

Ajab Gajab News: गुरुग्राम का ये पाव भाजी वाला लड़ चुका है राष्ट्रपति का चुनाव, स्वाद ऐसी की दूर दूर से आते हैं लोग

IMG 20230618 213850IMG 20230618 213850


Gurugram famous Pav bhaji: वैसे तो पाव भाजी महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है लेकिन अब यह पूरे देश में फेल चुका है। देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग शहरों में भी अब पाव भाजी के ठेले दिख जाते हैं। हम अक्सर अपने आसपास पाव भाजी के ठेले देखते हैं लेकिन दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में एक ऐसा पावभाजी वाला है जो भारत के राष्ट्रपति का चुनाव  लड़ चुका है। इसे सुनकर आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच्ची कहानी है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला कुशेश्वर भगत गुरुग्राम के सेक्टर 15 के नजदीक अपनी पाव भाजी की रेहड़ी लगाते हैं।


5 बार लड़ चुके हैं लोकसभा और विधानसभा का चुनाव
लजीज पाव भाजी से गुरुग्राम के लोगों को अपना दीवाना बनाने वाला कुशेश्वर भगत के बारे में एक और खास बात है जिस वजह से लोग उनके बारे में और अधिक जानना चाहते हैं। बात यह है कि, कुशेश्वर भगत ना सिर्फ पाव भाजी का ठेला लगाते हैं बल्कि उन्होंने 5 बार चुनाव भी लड़ा है। कुशेश्वर भगत लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनाव लड़ चुके हैं। यही नहीं उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी पर्चा दाखिल किया था।


बिहार के रहने वाले हैं कुशेश्वर भगत
कुशेश्वर भगत बिहार से मुंबई गए और वहां पाव भाजी बनाना सिखा उसके बाद कुशेश्वर भगत मुंबई से गुरुग्राम आ गए और यहीं पर पाव भाजी बनाने लगे। इस पाव भाजी की खासियत यह भी है कि इसे शुद्ध तरीके से बटर में बनाया जाता है। जिस वजह से इस पावभाजी का अपना अलग ही स्वाद है।


पूरे दिल्ली NCR में फेमस है इनका पावभाजी
कुशेश्वर भगत का कहना है कि, उन्होंने पेट पालने के लिए पाव भाजी का काम सिखा, लेकिन कब उनकी पावभाजी का स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ गया, उन्हें पता ही नहीं चला। उनकी गुरुग्राम में अच्छी खासी पहचान बन गई है। इसी पहचान को भुनाने के लिए कुशेश्वर भगत चुनावी मैदान में भी कूद गए। हालांकि, उन्हें इसका फायदा नहीं मिला। भले कुशेश्वर कोई चुनाव नहीं जीत पाए हो, पर अपनी पावभाजी से पूरे दिल्ली एनसीआर के लोगों का दिल जरूर जीत लिया है।

Exit mobile version