DK News India

Ajab Gajab News: एक महिला ने 4 साल में 1 करोड़ से ज्यादा की राशन चुरा लिया, यूनिक आइडिया के साथ की चोरी

IMG 20230316 185859IMG 20230316 185859


OMG News: आपने बंटी और बबली की स्टोरी फिल्म देखी होगी। लेकिन आज हम जिसके बारे में बताने जा रहे हैं उसे ठगी करने के लिए किसी पार्टनर की भी जरूरत नहीं पड़। अकेले ही इस महिला ने दुकानों से करीब एक करोड़ का राशन चुरा लिया। यह सुनने में आपको अजीब लगेगा कि कोई महिला एक करोड़ से ज्यादा का राशन कैसे चुरा सकती है? लेकिन यह घटना सच में घटी है। यूके में एक महिला लगातार 4 साल में अलग अलग  दुकान पर गई और एक करोड़ से ज्यादा की कीमत के राशन को चुरा लिया। हैरत की बात यह है कि इन 4 सालों में वह एक बार भी पकड़ी नहीं गई।


चोरी करने का था यूनिक अंदाज़
यूके में रहने वाली नरिंदर कौर नाम की महिला ने दुकानों से चोरी करने को अपना फुल टाइम करियर बना लिया था। उसके चोरी करने का अंदाज भी काफी यूनिक था। वह ना तो सामान चुराकर बाहर निकलती थी, ना ही किसी तरह की जबरदस्ती करती थी। नरिंदर कौर सिर्फ दुकानों में खाली हाथ घुसती थी इसके बाद सेल पर रखे सामान को उठाकर उसके बदले रिफंड मांगती थी। कोर्ट में बताया गया कि इस महिला ने चोरी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।


53 साल की नरिंदर को नीना टियारा के नाम से भी जाना जाता है। उसने यूके के कई दुकानों से 4 साल में लगभग एक करोड़ के समान का रिफंड ले लिया। अभी नरिंदर जेल में है। कोर्ट में नरिंदर के खिलाफ केस लड़ रहे सीनियर क्रॉउन प्रॉसिक्यूटर गइओवन्नई एलिसांडरो ने बताया कि नरिंदर ने चोरी को ही अपना करियर बना लिया था। उसने 4 साल तक लगातार इसी आईडिया से एक करोड़ के समान को चुरा कर उसका रिफंड लिया। शुरुआत में छोटे सामान का रिफंड लेते हुए जब उसे आत्मविश्वास आ गया, तब उसने बड़े और महंगे प्रोडक्ट्स उठाना शुरू किया।


अपना नाम भी बदल लिया था


नरिंदर ने अपना नाम बदल लिया था। साथ ही उसने कई नए बैंक अकाउंट खोलें और क्रेडिट कार्ड भी इशू करवाएं थे। उसे मार्च 10 को कोर्ट ने अपराधी घोषित किया। अभी वह जेल में है और अपने सजा का इंतजार कर रही है। सबसे ज्यादा उसने जूतों की दुकान से चोरी की। वह सस्ते जूते खरीदती थी और इसके बाद मंहगे जूतों को उठाकर उनका रिफंड लेती थी। ऐसा उसने दुकानों में किया और 4 साल में एक करोड़ की ठगी कर ली।
Exit mobile version