DK News India

Ajab Gajab: भोले भाले लड़के को फंसा कर शादी, फिर ससुराल पहुंच करती थी लूट, यूपी पुलिस ने लूटेरी दुल्हन गैंग का किया खुलासा

IMG 20230917 220854IMG 20230917 220854

UP Looteri Dulhan: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ से एक अनोखी लूट का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक लड़की समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटे गए कैश और जेवरात भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि, मामले में जांच की जा रही है ।इस रैकेट में जो लोग भी शामिल हैं उन सब पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले हरिराम ने कंचन नाम की लड़की से धार्मिक रीति रिवाज से शादी की थी।इसके बाद कंचन ने हरियाणा पहुंचकर अपने गैंग के अन्य लोगों को बुलाया और  मौका देखकर रुपए, जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

फंसा कर शादी…… फिर लूट

इसके बाद पीड़ित दूल्हा स्थानीय अहरौला थाना पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन की और शादी का झांसा देकर लूटपाट करने वाले इस गैंग का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि, इस तरह की कई गैंग सक्रिय हैं। गैंग की लड़कियां भोले भाले युवकों को अपने जाल में फंसा कर उनसे शादी करती है। इसके बाद उन्हें लूट लेती है।आए दिन इस तरह की सूचना मिलती रहती है। रेवाड़ी के मामले में भी ऐसा ही हुआ। अहरौला थाने ने इस गैंग का खुलासा किया साथ ही उसके पास से लूटे गए 82 हज़ार और जेवर बरामद किए हैं।

6 लोगों को किया गया गिरफ्तार

आजमगढ़ के एसपी अशोक दीक्षित ने बताया कि, 10 सितंबर को आजमगढ़ के हरौला थाने में हरिराम ने शिकायत की थी। उसने कहा था कि, शादी के नाम पर उससे धोखाधड़ी करके 3 लाख 47 लाख रुपए, कुछ जेवरात, तीन मोबाइल और कपड़े की ठगी की गई है। इसके आधार पर आईपीसी के धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान 15 सितंबर को पुलिस की टीम ने छह आरोपियों को फुलवरिया बाजार से गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version