DK News India

Air India: फिर एक बार उड़ती फ्लाइट में यात्री ने किया बवाल, रस्सी से हाथ पैर को बांधना पड़ा

IMG 20230312 101512IMG 20230312 101512


Smoking In Flight: उड़ते हुए फ्लाइट में एक के बाद एक अजीबोगरीब कारनामे सामने आ रहे हैं। कुछ दिन एक यात्री द्वारा नशे के हालात में अपने सह यात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आया था। अब एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लंदन से मुंबई आने वाली एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में एक 37 साल के शख्स को फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग(Smoking In toilet) करते पकड़ा गया। सहार पुलिस ने आरोपी रत्नाकर करुणकांत द्विवेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और विमान अधिनियम 1937 की धारा 22, 23 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है।


इतना ही नहीं करुणकांत पर आरोप है कि वह सभी क्रू मेंबर पर चिल्लाने लगा। जैसे तैसे उसे पकड़कर सीट पर बैठाया गया। लेकिन फिर वह उठ कर फ्लाइट  के दरवाजे के पास गया और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। सभी यात्री इससे डर गए, लेकिन वह शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। इसलिए मजबूरन उनके हाथ पैर को रस्सी से बांधकर उसे सीट पर बैठाया गया।


पुलिस के हवाले किया गया शख्स
वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी यहां भी नहीं रुका और अपना सिर पटकने लगा। तब लोगों ने फ्लाइट में किसी डॉक्टर को तलाशना शुरू किया, तभी एक शख्स आया उसने इस आदमी के बैग चेक किया और आरोपी के बैग से गोली निकाल कर उसे देने की बात कही। हालांकि, उसके बैग में कोई दवाई नहीं मिली, सिर्फ सिगरेट का डिब्बा मिला। फ्लाइट लैंड होते ही इस आरोपी को सहार पुलिस को सौंप दिया गया।


भारतीए मूल के अमेरिकी नागरिक है शख्स
पुलिस ने बताया कि आरोपी भारतीय मूल का है। लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका का नागरिक है और उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट है। आरोपी के मेडिकल टेस्ट के लिए सैंपल भेज दिए गए हैं। ताकि पता लगाया जा सके कि वह उस समय नशे की हालत में था या मेंटली डिस्टर्ब है।

Exit mobile version