DK News India

Viral News: 23 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड ढूंढने के लिए चौराहे पर लगाया होर्डिंग

billboard girlfriendbillboard girlfriend

23 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड ढूंढने के लिए चौराहे पर लगाया होर्डिंग23



Man Finding Girlfriend Through Billboard Advertisement: हमारे देश में यह कहा जाता है कि जोड़ियां ईश्वर बनाती है।  इंसानों के हाथ में कुछ नहीं है। ईश्वर ने जिसके साथ रिश्ता पक्का कर दिया है उसी के साथ शादी होगी। लेकिन अब यह बात पुरानी हो चुकी है। लोग अपने लिए सही साथी की तलाश में इंटरनेट के कई साइट्स और एप का  यूज कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे 23 साल के नौजवान की कहानी सुनाएंगे जो गर्लफ्रेंड की तलाश में कई हथकंडे अपना चुका है। लेकिन जब उसका कोई भी तरीका कामयाब नहीं हुआ तो अब तो वह सड़कों पर होर्डिंग लगाकर अपने साथ डेट पर चलने के लिए लड़कियों को सीधा-सीधा आमंत्रण दे रहा है।

एड चैपमैन ( Ed Chapman ) नाम के इस लड़के को एक सुंदर गर्लफ्रेंड की तलाश है उसका ये होर्डिंग वाला विज्ञापन इस सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।इस पोस्टर पर लोग मजेदार कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे हैं।साथ ही लोग इस पोस्टर को अपने दोस्तों के बीच शेयर भी कर रहे हैं।


गर्लफ्रेंड ढूंढने के लिए अपनाया अजीबोगरीब तरीका

मजे की बात यह है कि एड चैपमैन ( Ed Chapman ) का यह तरीका काम आ गया और जिस दिन उसने पोस्टर लगाया उसी दिन से उसके पास मैसेज आने लगे। उन्हें 18 से 48 साल की लड़कियों के मैसेज आए और वह अपनी पहली डेट पर जाने के लिए तैयारी कर रहा है।इससे पहले साल 2020 में भी मार्ग रोक नाम का एक शख्स ने 40 हजार रूपए खर्च करके गर्लफ्रेंड ढूंढने के लिए होर्डिंग लगवाई थी।ये स्टोरी आपको कैसी लगी कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Exit mobile version